फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An unit of Ropar thermal plant closed due to technical reasons

चिंताजनक: पंजाब में और गहराया बिजली संकट, रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद

Fri, 02 Jul 2021 10:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 10:18 PM IST
सार

बिजली के संकट का सामना कर रहे पंजाब के आगे एक नई मुसीबत आ गई है। रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट शुक्रवार को तकनीकी कारणों की वजह से ठप हो गई है। यह यूनिट 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती थी।

विज्ञापन
An unit of Ropar thermal plant closed due to technical reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में बिजली की भारी कमी के चलते मचे कोहराम के बीच शुक्रवार को बिजली संकट और गहरा गया। रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ हो गई है। उधर, तमाम पाबंदियों के बावजूद प्रदेश में बिजली की मांग 13500 मेगावाट रही। पावरकॉम इसे पूरा नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि कई जगहों पर लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा रहा। वहीं किसानों को भी दिन में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली मिली।

विज्ञापन


पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और धान सीजन के चलते बिजली की मांग चरम पर है। लेकिन पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता कम है। शुक्रवार दोपहर को बिजली संकट उस समय और गंभीर हो गया, जब रोपड़ थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद हो गई।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक यूनिट की मरम्मत का काम जारी था, जबकि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का 660 मेगावाट की एक यूनिट पहले ही बंद है। बुधवार को प्रदेश में बिजली की मांग 13500 मेगावाट दर्ज की गई। रोपड़ प्लांट की एक यूनिट ठप होने की वजह से पावरकॉम पर और बोझ पड़ गया है। यही वजह है कि प्रदेश में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के अन्य जोन में भी औद्योगिक वीकली ऑफ लगेंगे: डायरेक्टर
पावरकॉम के डायरेक्टर वितरण दलजीत इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंजाब में पैदा हुए बिजली संकट के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर सेंट्रल (लुधियाना) जोन और जालंधर जोन में दो दिनों के औद्योगिक वीकली ऑफ के बाद अन्य जोन में भी औद्योगिक वीकली ऑफ लगाया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि सेंट्रल (लुधियाना) जोन और जालंधर जोन में औद्योगिक वीकली ऑफ शनिवार को शाम समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद सिलसिलेवार ढंग से जोन वाइज अन्य जोन में औद्योगिक वीकली ऑफ लगाया जाएगा है। साथ ही कहा कि रोपड़ के बंद पड़े यूनिट को जल्द चालू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed