{"_id":"5e56da4c8ebc3ef3dd2bc358","slug":"an-injection-stealer-arrested-from-pgi-pharmacy-chandigarh-news-pkl367824062","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई फार्मेसी से इंजेक्शन चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई फार्मेसी से इंजेक्शन चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीते 16 फरवरी को पीजीआई फार्मेसी से ह्यूमन एलूबिन के 31 इंजेक्शन चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीजीआई में हेल्पर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 इंजेक्शन बरामद कर लिए हैं। आरोपी नयागांव निवासी मनिंदर प्रीत सिंह (26) है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीजीआई फार्मेसी के स्टॉफ मनीष कुमार गुप्ता ने बताया था कि उनकी फार्मेसी में ड्यूटी थी। सुबह ग्यारह बजे वह दोस्त रमेश के साथ चाय पीने चला गया। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो गेट खुला हुआ था और फ्रिज के अंदर से ह्यूमन एलूबिन (20 प्रतिशत) 100 एमएल के 31 इंजेक्शन गायब थे। शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 380 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने मामले गहनता से जांच कर पीजीआई फार्मेसी और आसपास के सीसीटीवी खंगाला। एक सीसीटीवी में मनिंदर कैद था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अब इस एंगल में जांच में जुटी हुई है कि आरोपी चोरी के इंजेक्शन किसे बेचता था।