{"_id":"5bcb094bbdec221e2f5b53d8","slug":"amritsar-train-accident-punjab-cm-captain-amrinder-singh-ordered-magistrate-enquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसाः कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 4 हफ्तों में चाहिए रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसाः कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 4 हफ्तों में चाहिए रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर ट्रेन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। चार हफ्तों में जांच रिपोट देने के निर्देश दिए हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार सुबह 10 बजे अमृतसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल में दाखिल घायलों का हालचाल जाना और सेहत विभाग के अलावा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य की जानकारी हासिल की।
इसके बाद उन्होंने अमनदीप सिंह अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। बाद में कैप्टन गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने अमृतसर रेल हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए अमृतसर में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके साथ निकायमंत्री नवजोत सिद्धू, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, पीपीसीसी प्रधान सांसद सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा भी मौजूद थे।

सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। सीएम ने कहा कि यह समय एक-दूसरे पर गलत बयानबाजी करने और जिम्मेदारी थोपने का समय है, लोगों के दुख बांटने का है। इसलिए ही वह आज पूरी कैबिनेट के साथ यहां हैं। दुर्घटना के बाद 15 घंटे देरी से आने पर सीएम ने कहा कि वह कल इजराइल जा रहे थे।
उन्होंने तत्काल इजराइल दौरा रद्द किया और वह एयरपोर्ट से लौटे हैं। उनकी गैरहाजिरी में प्रशासन और चंडीगढ़ से उनकी पूरी टीम काम कर रही थी। प्रशासन भी सरकार का हिस्सा है। उनके मंत्री शुक्रवार रात को ही पहुंच गए थे। सिद्धू ने हादसे को कुदरत का कहर कहे जाने पर कैप्टन ने कहा कि कुछ लोग सिद्धू के बयान का गलत मतलब निकाल रहे हैं। उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ शवों को छोड़कर सभी शवों की पहचान हो गई है। इस हादसे में 59 लोग मारे गए हैं, जबकि 57 घायल हैं।