फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Rural Police arrested two operatives of interstate arms smuggling racket

Chandigarh: लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गैंग का पर्दाफाश, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो को धरा

Wed, 12 Jun 2024 09:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 09:48 AM IST
सार

पकड़े गए हर्शदीप सिंह गांव रत्तोके तरनतारन का और शुभम कुमार निवासी गुरु नानकपुरा अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल बरामद की हैं। इनमें से दो 9 एमएम ग्लोक और एक .30 बोर की पिस्टल है।

विज्ञापन
Amritsar Rural Police arrested two operatives of interstate arms smuggling racket
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गुर्गों पर नकेल कसी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के दो गुर्गों हर्शदीप सिंह और शुभम कुमार को दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई के ये दोनों गुर्गे राजस्थान में लॉरेंस के करीब भूपिंदर सिंह से अवैध हथियार लेकर पंजाब और बाकी पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हर्शदीप सिंह गांव रत्तोके तरनतारन का और शुभम कुमार निवासी गुरु नानकपुरा अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल बरामद की हैं। इनमें से दो 9 एमएम ग्लोक और एक .30 बोर की पिस्टल है। इसके अलावा 13 कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (केए 42 एम 5357) को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में हथियार एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर जेल में हुई थी मुलाकात
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस रैकेट के राजस्थान आधारित एक और गुर्गे भूपिंदर सिंह जोकि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है, उसे भी मामले में नामजद किया है। आरोपी भूपिंदर सिंह को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं। हर्शदीप सिंह और भूपिंदर सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जिनके खिलाफ एनडीपीएस और हथियार एक्ट केस दर्ज हैं। इनकी पहचान फिरोजपुर जेल में हुई थी। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हर्शदीप और शुभम हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते सीआईए स्टाफ की पुलिस टीमों ने थाना घरिंडा के क्षेत्र में जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed