{"_id":"658fc3b85f44f76c4109939e","slug":"amritsar-delhi-vande-bharat-express-flagged-off-by-pm-narendra-modi-today-all-update-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: अमृतसर से रवाना हुई वंदे भारत, कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने पीएम को कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: अमृतसर से रवाना हुई वंदे भारत, कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने पीएम को कहा शुक्रिया
Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
सार
अमृतसर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला से होकर जाएगी। दिल्ली से यह गाड़ी 3:15 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिला। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद रहे।
इस दौरान पुरोहित ने कहा कि ये केंद्र की तरफ से पंजाब के लिए बड़ा तोहफा है।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस ट्रेन को अमृतसर से शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। औजला ने कहा कि अमृतसर एक पर्यटन स्थल है और यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक उपहार है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक है क्योंकि अब अधिक लोग अमृतसर आ सकते हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा।