{"_id":"642487ed38684c00d70fc4f3","slug":"amritpal-singh-was-riding-on-ludhiana-number-innova-car-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर में पुलिस की घेरेबंदी से भागा अमृतपाल, इनोवा में सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: होशियारपुर में पुलिस की घेरेबंदी से भागा अमृतपाल, इनोवा में सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Thu, 30 Mar 2023 01:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:37 AM IST
सार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर-नवांशहर और फगवाड़ा क्षेत्र में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनोवा में सवार दोनों युवकों के नाम बताने से मना कर दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतपाल सिंह दोनों को लुधियाना-पटियाला मार्ग पर मिला था और वहां से अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार की रात अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे लेकिन उनके साथ इनोवा में सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों युवक लुधियाना के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ अमृतपाल और पपलप्रीत अमृतसर जाने की कोशिश में थे।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने मंगलवार शाम में फगवाड़ा में एक कार का पीछा किया। पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा अमृतपाल और उसका सहयोगी पपलप्रीत इस कार में हैं। पुलिस की घेरेबंदी देख यह लोग मरनाइयां कलां के पास अपनी कार छोड़ भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव मरनाइयां में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन दोनों नहीं मिले।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर-नवांशहर और फगवाड़ा क्षेत्र में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनोवा में सवार दोनों युवकों के नाम बताने से मना कर दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतपाल सिंह दोनों को लुधियाना-पटियाला मार्ग पर मिला था और वहां से अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
इनोवा पर लगा लुधियाना का नंबर
इनोवा कार पर लुधियाना का नंबर लगा था। जांच के दौरान पंजाब पुलिस को पता चला कि यह नंबर लुधियाना के साहनेवाल इलाके का है। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। साहनेवाल पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। हालांकि इलाके में नाकाबंदी जरूर की गई थी।