{"_id":"662c8c486fc35f50d70d966f","slug":"amritpal-singh-lodged-in-dibrugarh-jail-will-contest-from-khadur-sahib-as-independent-candidate-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल का खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ना तय, मां ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल का खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ना तय, मां ने किया एलान
Sat, 27 Apr 2024 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:55 AM IST
सार
अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत एक साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल पिछले साल अमृतसर के अजनाला थाने में हुई हिंसा के बाद सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं अमृतपाल की मां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक एवं वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा। उसकी माता बीबी बलविंदर कौर ने मीडिया के सामने यह घोषणा की।
बलविंदर कौर ने कहा कि अमृतपाल सिंह पर लोगों की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने का काफी दबाव है, इसलिए लोगों के फैसले के आगे सिर झुकाते हुए अमृतपाल ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। जल्द ही संगत की बड़ी सभा बुलाकर चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। इस मौके पर हरजिंदर सिंह बाजेक, बीबी मनधीर कौर, बीबी पलविंदर कौर, भाई करनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत एक साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल पिछले साल अमृतसर के अजनाला थाने में हुई हिंसा के बाद सुर्खियों में आया था। आरोप है कि अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।