फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal Singh health deteriorated

Amritsar News: वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह की तबीयत हुई खराब, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Jan 2023 08:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

श्री मुक्तसर साहिब में देर रात अमृतपाल सिंह को कुछ तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जब अमृतपाल सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो उनकी आंखों के सामने अंधेरा होने की शिकायत थी लेकिन फिलहाल उसकी सेहत में सुधार है।

विज्ञापन
Amritpal Singh health deteriorated
अमृतपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

सिख जत्थेबंदी वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की सोमवार अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको आंखों के आगे अंधेरा छाने की शिकायत हुई। तभी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब में देर रात अमृतपाल सिंह को कुछ तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जब अमृतपाल सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो उनकी आंखों के सामने अंधेरा होने की शिकायत थी लेकिन फिलहाल उसकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बंदी सिंहों की रिहाई, इंसाफ समेत कई अन्य सिख मसलों के समाधान के लिए चल रहे मोर्चा में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह सोमवार को चंडीगढ़-मोहाली जाने वाले थे। अचानक तबीयत खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की तबीयत बीती रात को अचानक खराब हो गई। उन्हें रात करीब ढाई बजे फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनके टेस्ट करवाए हैं। उनकी काफी मेडिकल रिपोर्ट ठीक आई है। वहीं कुछ रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। एमआईआर की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार जांच के दौरान अमृतपाल का बीपी बढ़ा है। अमृतपाल की तब सेहत खराब हुई तब वह मुक्तसर में थे। उन्हें घबराहट महसूस हुई थी। इसके चलते उनको अस्पताल में लगाया गया। समाचार लिखे जाने तक अमृतसर पाल की सेहत में काफी सुधार है और वह पूरी तरह सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed