Video: अमृतपाल की गिरफ्तारी से ठीक पहले के सामने आए तीन वीडियो, पुलिस के आने से पहले उसका था ऐसा हाल
पहले वीडियो में अमृतपाल गांव रोड़े में स्थित भिंडरावाला के गुरुद्वारा की छत से नीचे आता हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे आकर वह भिंडरावाला की की 10 फुट ऊंची फोटो को प्रणाम कर वहीं बैठ जाता है। दूसरी वीडियो उसके सिखों को दिए गए संदेश को लेकर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
36 दिन बाद हुई खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अमृतपाल के एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। तीनों वीडियो सुबह 6:45 बजे हुई गिरफ्तारी से पहले के बताए जा रहे हैं हैं। पहले वीडियो में अमृतपाल गांव रोड़े में स्थित भिंडरावाला के गुरुद्वारा की छत से नीचे आता हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे आकर वह भिंडरावाला की की 10 फुट ऊंची फोटो को प्रणाम कर वहीं बैठ जाता है। दूसरी वीडियो उसके सिखों को दिए गए संदेश को लेकर है। इस वीडियो में वह आज(रविवार) की तारीख बताकर गिरफ्तारी देने की बात भी कहता है। तीसरे वीडियो गुरुद्वारा में मौजूद संगत के संबोधन की है। इस वीडियो में भी वह एक महीने तक हुई पुलिस की कार्रवाई को ज्यादती बताकर खुद को सही करार देता है।
इन तीनों वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इन तीनों वीडियो ने पुलिस के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें आईजी सुखचैन सिंह गिल अमृतपाल के सरेंडर करने के दावे को खारिज कर उसे गिरफ्तार करने की बात कहते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने भी प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस का यह परेशानी रात भर चली और वह हर 15 मिनट और आधे घंटे के बीच सारी रात जागकर पुलिस से अपडेट लेते रहे।
एक तरफ मुख्यमंत्री और आईजी के गिरफ्तारी के दावे और दूसरी तरफ अमृतपाल के सरेंडर करने के तीन वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर सस्पेंस बनाकर रखा हुआ है। फिलहाल अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ले जाया जा चुका है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। 12 राज्यों और नेपाल की सीमा तक पंजाब पुलिस अमृतपाल को ढूंढती रही, लेकिन अमृतपाल पंजाब के बीचोंबीच स्थित मोगा के एक गांव में छिपा रहा और उसने अपनी वीडियो भी न केवल बनाया, बल्कि उनको इंटनेट वायरल करवाकर खुद को सच्चा साबित करने की कोशिश भी की।
#WATCH | Earlier visuals of Waris Punjab De's #AmritpalSingh at Gurudwara in Moga, Punjab.
— ANI (@ANI) April 23, 2023
He was arrested by Punjab Police from Moga this morning and is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam. pic.twitter.com/2HMxTr50s7