फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring said action will definitely be taken against those who break discipline

Punjab: क्या सिद्धू पर कांग्रेस लेगी एक्शन? राजा वड़िंग ने कही बड़ी बात, किसी से मतभेद नहीं लेकिन कार्रवाई...

Thu, 11 Jan 2024 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jan 2024 09:40 PM IST
सार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कई जिलों में रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने सिद्धू की इन रैलियों पर आपत्ति जताई है। अब 21 जनवरी को पंजाब के मोगा में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली प्रस्तावित है। इस पर पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने इतना ही कहा कि रैली हो जाने दो फिर बात करेंगे।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring said action will definitely be taken against those who break discipline
नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच लंबे समय चली आ रही जुबानी जंग गुरुवार को भी जारी रही। राजा वड़िंग ने कहा कि उनके निजी तौर पर किसी से कोई मतभेद नहीं हैं और यह केवल सिद्धांतों व वैचारिक लड़ाई है। पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई होगी। पार्टी में अनुशासन बनाए रखना उनका काम है।

विज्ञापन


होटल ताज में गुरुवार सुबह देवेंद्र यादव के साथ बैठक कर जब सिद्धू बाहर निकल रहे थे तभी राजा वड़िंग भी देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस भवन ले जाने के लिए वहां पहुंचे। सिद्धू और राजा वड़िंग का आमना-सामना हुआ दोनों की नजरें मिलीं लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं की। पत्रकारों की ओर से यह पूछे जाने पर कि क्या वे सिद्धू से मिलने आए हैं, राजा वड़िंग ने कहा कि उनसे मिलने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है और वह केवल देवेंद्र यादव को कांग्रेस भवन ले जाने आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया था कि ‘कौड़ी कौड़ी के लिए बिके हुए लोग, समझौते के लिए घुटनों पर टिके हुए लोग, बरगद की बात करते हैं, गमले में उगे हुए लोग।’ जब इस बारे में राजा वड़िंग से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर वड़िंग, बाजवा या किसी और के बारे में कुछ कहना है तो नाम लेकर कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा किसी से कोई निजी मसला नहीं है। न ही मेरे दिल में किसी को लेकर कोई गिला-शिकवा है लेकिन पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। अब सारा मामला पंजाब प्रभारी और हाईकमान के ध्यान में है। वह खुद फैसला कर लेंगे कि क्या करना है। 21 जनवरी को मोगा में प्रस्तावित नवजोत सिंह सिद्धू की रैली के बारे में राजा वड़िंग ने इतना ही कहा कि रैली हो जाने दो फिर बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed