फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring meets Ludhiana gas leak victims

लुधियाना गैस कांड: सरकार पर बरसे वड़िंग, जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग

Tue, 02 May 2023 05:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 May 2023 05:58 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सबसे पहले इस हादसे में बचे आठ साल के आर्यन से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल पर गौरव गोयल के परिवार वालों से मिले। उन्होंने कहा कि यह एक दिल दहला देने वाला हादसा था। उन्होंने वीडियो देखा है... कैसे लोग गिर रहे थे।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring meets Ludhiana gas leak victims
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस लीकेज के कारण हुई 11 लोगों की मौत के मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नालायकी है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी सरकार को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि गैस लीकेज का मेन प्वाइंट क्या है और केमिकल कहां से आया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच के बाद जिसका भी कसूर सामने आता है, उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसके साथ सरकार मृतकों को 10-10 लाख रुपये के साथ सरकारी नौकरी भी दे। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कार्यकारी प्रधान और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ के साथ ग्यासपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सबसे पहले इस हादसे में बचे आठ साल के आर्यन से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल पर गौरव गोयल के परिवार वालों से मिले। उन्होंने कहा कि यह एक दिल दहला देने वाला हादसा था। उन्होंने वीडियो देखा है... कैसे लोग गिर रहे थे। यह कभी न भूलने वाला हादसा है। सरकार को जांच करनी पड़ेगी कि असल में ऐसा कैसे हुआ। ऐसा हादसा उन्होंने पहली बार देखा है कि सीवरेज से निकली जहरीली गैस के कारण लोगों की जान गई है। इसमें प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम से कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों का केमिकल सीवरेज पाइप में गिराया जा रहा है। कहीं न कहीं यह प्रदूषण बोर्ड के मुलाजिमों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि यह भी जांचा जाना चाहिए कि केमिकल मिक्स कहां से हुआ है। जिस तरह से अब सरकार की तरफ से सीवरेज के ढक्कन लगा दिए गए हैं, अगर वह पहले समय पर लगा दिए जाते तो शायद यह हादसा ही नहीं होता। 

राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार ने इस मामले में एसआईटी तो बना दी लेकिन वह हैरान हैं कि चार दिन बीतने के बाद भी सरकार का कोई भी व्यक्ति या फिर अधिकारी पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं पहुंचा। उन्होंने सवाल किया कि यह लोग प्रवासी थे इसलिए सरकार ने इन लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया। सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की घोषणा कर दी गई लेकिन अगर कोई अधिकारी या फिर मंत्री मिलता तो परिवारों को दिलासा ही मिलना था। 

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पता लगाकर कसूरवार व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए और उसकी सारी प्रापर्टी कुर्क कर देनी चाहिए। सीधे-सीधे यह एक साथ 11 लोगों की हत्या का मामला है, जिस पर सरकार को गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागी है। अब तक तो प्रशासन को जांच कर सारा काम खत्म कर देना चाहिए था। मगर अभी तक तो यहां रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के गवर्नर से इस मामले में मिलेगी और प्रवासी मजदूरों की लड़ाई जहां तक लड़नी पड़ेगी जरूर लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed