{"_id":"625ea94a5a477362fa2010bf","slug":"amrinder-singh-raja-warring-meet-party-leaders-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना पहुंचे राजा वड़िंग: कहा- जाखड़ को कारण बताओ नोटिस का देना चाहिए जवाब, सिद्धू पर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना पहुंचे राजा वड़िंग: कहा- जाखड़ को कारण बताओ नोटिस का देना चाहिए जवाब, सिद्धू पर कही बड़ी बात
Tue, 19 Apr 2022 06:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:16 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 22 अप्रैल को कांग्रेस भवन में पद ग्रहण करेंगे। इससे पहले वह सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उन्हें 22 अप्रैल को चंडीगढ़ पहुंचने का न्योता भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सुनील जाखड़ को हाईकमान के कारण बताओ नोटिस का जवाब देना चाहिए। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना में मंगलवार को पूर्व विधायकों से मुलाकात करने पहुंचे थे। वह सबसे पहले पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के घर पहुंचे। इसके बाद सुरिंदर डावर और फिर राकेश पांडे के घर पहुंचे। कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में कांग्रेस करेगी वापसी
राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों के साथ मुलाकात कर मंथन किया जाएगा और पार्टी को दोबारा मजबूत किया जाएगा। हमारी हार का कारण ही अनुशासनहीनता थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और जीत भी दर्ज कर अपनी वापसी करेगी। राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार के वादे अभी तक हकीकत में नहीं बदले हैं। सरकार ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का अभी एलान किया है लेकिन जब इसकी अधिसूचना जारी होगी तब पूरी हकीकत सामने आएगी। आखिरकार कांग्रेस सरकार ने बिजली के दाम कम किए थे। उस पर आप सरकार ने क्या किया है।
विज्ञापन
एसवाइएल मुद्दे पर राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा। वरिष्ठ वकीलों को आगे लाकर इस मुद्दे पर लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि इस मुद्दे के साथ पंजाब का भविष्य जुड़ा है। पंजाब सरकार की एक माह की उपलब्धियों पर वड़िंग ने कहा कि एक माह कम समय है। कम से कम तीन माह का समय सरकार को मिलना चाहिए। इसके बाद पता चलेगा सरकार का क्या कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस बड़ा परिवार, हर व्यक्ति को बैठक करने का अधिकार
नवजोत सिंह सिद्धू अलग पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस पर राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है। हर व्यक्ति को बैठक करने का अधिकार है। पार्टी की मजबूती के लिए कोई भी बैठक कर सकता है। वड़िंग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू से पहले दिन बात नहीं हुई थी लेकिन उसके बाद बात हुई है।
22 अप्रैल को पद ग्रहण करेंगे वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 22 अप्रैल को कांग्रेस भवन में पद ग्रहण करेंगे। इससे पहले वह सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उन्हें 22 अप्रैल को चंडीगढ़ पहुंचने का न्योता भी दे रहे हैं। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु उनके साथ रहे।