फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring comes out in support of Punjabi singer Shubh

भारत-कनाडा: पंजाबी गायक शुभ के समर्थन में उतरी कांग्रेस, राजा वड़िंग बोले- राष्ट्र विरोधी कहना गलत

Fri, 22 Sep 2023 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

राजा वड़िंग ने कहा कि कुछ ताकतों की तरफ से पंजाबियों को कमजोर करने के लिए इस तरह का प्रचार किया जा रहा है। हमारे नौवजानों की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring comes out in support of Punjabi singer Shubh
गायक शुभ और राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और कनाडा विवाद के बीच कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार कहा कि वह खालिस्तान के विचार का कड़ा विरोध करते हैं। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा शुभ जैसे युवाओं को राष्ट्र-विरोधी करार देने का भी विरोध करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि हम पंजाबियों को अपने राष्ट्रवाद के बारे में कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। कुछ ताकतों की तरफ से पंजाबियों को कमजोर करने के लिए इस तरह का प्रचार किया जा रहा है। हमारे नौजवानों की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि पंजाबियों के खिलाफ घृणा अपराधों की बढ़ती घटनाएं पहले से ही चिंता का कारण बनी हुई है। 
विज्ञापन


अब भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद ने उन माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए विदेश भेजा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि तनावपूर्ण स्थिति के बीच छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अलावा कनाडा के साथ मामले को जल्द हल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था भारत का गलत नक्शा 

शुभनीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा साझा किया था। इसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। इस नक्शे के साथ उन्होंने कैप्शन दिया था कि 'पंजाब के लिए प्रार्थना करें'। आलोचनाओं के बीच घिरे शुभनीत सिंह को क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट (BOAT) ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है। वहीं हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है। ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो ने भी गायक शुभनीत सिंह का भारत दौरा रद्द करने की घोषणा कर चुकी है। 

प्रधानमंत्री के सामने उठाया मुद्दा: बिट्टू

कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कनाडा अब पाकिस्तान वाली भूमिका में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कनाडा में भारतीय छात्रों का ख्याल रखा जाएगा। इस मामले में उनकी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई थी। निज्जर के बारे में रवनीत सिंह ने कहा हरदीप सिंह निज्जर उन हत्यारों का दाहिना हाथ था, जिन्होंने मेरे दादा (पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह) की हत्या की थी। वह 1993 में वहां गया और उसे नागरिकता मिल गई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed