{"_id":"64510c4aebbd825f9b0dd123","slug":"amrinder-singh-raja-warring-asked-govt-who-minister-in-objectionable-video-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: वड़िग ने पूछा- आपत्तिजनक वीडियो में कौन मंत्री है? कार्रवाई क्यों नहीं की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: वड़िग ने पूछा- आपत्तिजनक वीडियो में कौन मंत्री है? कार्रवाई क्यों नहीं की गई
Tue, 02 May 2023 06:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 May 2023 06:45 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है कि यह आप सरकार के मंत्री पर लगे आरोप का मामला बहुत गंभीर है। राज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस मंत्री का नाम भी सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : twitter
विस्तार
सुखपाल खैरा के बाद अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा कि आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है? उन्होंने कहा कि उस पर कार्रवाई अरविंद केजरीवाल और सीएम मान के जालंधर आने से पहले तय करें। दोनों जालंधर आने से पहले उस मंत्री का नाम सार्वजनिक करें। साथ ही यह भी मांग की है कि वह नेताओं का नाम बदनाम करने वाले मंत्री से तुरंत इस्तीफा लें और उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
विज्ञापन
वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोमवार से वीडियो राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपे थे। अब तक तो मुख्यमंत्री को राज्यपाल से राफ्ता कायम कर वीडियो के बारे में पता लगा लेना चाहिए कि यह किस मंत्री का है? वैसे तो मुख्यमंत्री समेत पूरे पंजाब को मंत्री के बारे में पता चल चुका है लेकिन नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री मान को राजभवन जाकर आधिकारिक तरीके से वह वीडियो हासिल कर तुरंत प्रभाव से मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर कोई आंदोलन छेड़े या फिर प्रदर्शन शुरू करे उससे पहले ही मुख्यमंत्री कार्रवाई करें।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है कि यह आप सरकार के मंत्री पर लगे आरोप का मामला बहुत गंभीर है। राज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस मंत्री का नाम भी सार्वजनिक किया जाए। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक मंत्री को पद से हटाया जाए।
विज्ञापन