फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh order to investigate over Amritsar drugs case

अमृतसर ड्रग केस के मुख्य आरोपी की मौत की होगी मजिस्ट्रेट जांच, अमरिंदर सिंह ने दिए आदेश

Mon, 22 Jul 2019 03:39 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
Amrinder Singh order to investigate over Amritsar drugs case
अमरिंदर सिंह - फोटो : Social Media

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने अमृतसर के करोड़ों के ड्रग केस के मुख्य आरोपी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हिमांशु अग्रवाल को सौंपी है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एडीएम अग्रवाल को अस्पताल में हुई आरोपी गुरपिंदर सिंह की मौत की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्हें आरोपी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के सभी तथ्य और परिस्थितियों की जांच को कहा गया है। यह मजिस्ट्रेट जांच, उच्चस्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से अलग होगी।
विज्ञापन


वहीं, ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट भी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करेंगे। गुरपिंदर सिंह को 18 जुलाई को अमृतसर सेंट्रल जेल के जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर जेल के मेडिकल अफसर ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हुसैनपुरा, अमृतसर निवासी गुरपिंदर को 29 जून को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया गया था। उसके पास से 532 किलो हेरोइन और 52 किलो मिक्स्ड नारकोटिक्स बरामद हुए थे।

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत परचा दर्ज किया गया था। गुरपिंदर डायबेटीज का मरीज था। लगातार सेहत बिगड़ने के बाद उसे दो जुलाई को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से छह जुलाई को उसे छुट्टी मिल गई थी।


अगले दिन राजासांसी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, जहां वह 11 जुलाई तक रहा। 12 जुलाई को घड़ींदा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। 18 जुलाई को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed