{"_id":"691f5e0111d73b6fd10741df","slug":"amreen-sandhu-became-the-winner-of-punjab-open-ladies-golf-cup-chandigarh-news-c-16-pkl1079-876284-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ कप की विजेता बनीं अमरीन संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ कप की विजेता बनीं अमरीन संधू
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमरीन संधू पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ कप की विजेता बनी हैं। ओजस्विनी सारस्वत उपविजेता और रजा कौर तीसरे पायदान पर रही। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में पिछले तीन दिनों से खेले जा रहे टूर्नामेंट में वीरवार को आखिरी राउंड के लिए मुकाबले हुए। फाइनल राउंड में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बुधवार को शीर्ष स्तर पर पहुंचने वाली रजा कौर ने वीरवार को सुबह बेहतर स्टार्ट लेकर बढ़त बना ली। इसके बाद कुछ देर बाद ही अमरीन संधू ने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए रजा कौर को क्रॉस करते हुए मैच पर पकड़ मजबूत बना ली। उन्होंने इस बढ़त का आखिर तक बरकरार रखा और आखिरी होल को जीतने के साथ विजेता बनी। वहीं नीलू चोपड़ा चैंपियनशिप कप में नीरू सिंह विजेता बनीं।
बाजवा कप के गोल्ड डिवीजन में हेजल चौहान विजेता और तनीषा कल्याणा उपविजेता बनीं। ज्ञान सिंह कलसी मेमोरियल कप में रीतू काला विजेता बनी और आशना उपविजेता बनी। मैक्स जूनियर शील्ड अंडर-18 आयु वर्ग के लिए ओजस्वनी सारस्वत विजेता और भाव्या मान उप विजेता बनीं। सब जूनियर ट्राफी अंडर 13 वर्ग में आरुषि शर्मा विजेता बनी। मलहार सिंह उपविजेता और माहिरा शर्मा तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं, टूर्नामेंट में स्ट्रेट ड्राइव का खिताब अमरीन संधू के नाम रहा। पिन के निकट का खिताब भक्ति मनसुखानी ने नाम रहा।