फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ammonia gas leak in lalru, many people affected

हाईवे पर अमोनिया गैस कैंटर पलटने से मची अफरा-तफरी

Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू (मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू (मोहाली) Updated Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
ammonia gas leak in lalru, many people affected
ammonia gas leak
अंबाला-चंडीगढ हाईवे स्थित गांव जनेतपुर के पर अमोनिया गैस से भरा कैंटर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। कैंटर को सीधा करने में करीब चार घंटे लगे। इस दौरान मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। कैंटर चालक ने रिसाव हो रही गैस वाली जगह पर प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) लगाकर ऊपर से गीली चादर लपेट कर काफी हद तक रिसाव पर काबू किया। 
विज्ञापन


 टैंकर चालक करनैल सिंह ने बताया कि लिक्विड अमोनिया गैस से भरे तीन कैंटर यूपी के शाहजहांपुर से डेराबस्सी इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट स्थित डी-4 अमोनिया गैस सप्लाई करने वाली कंपनी में आ रहे थे। उसका कैंटर सबसे आगे चल रहा था। जैसे ही वह बुधवार सुबह दप्पर टोल प्लाजा पार कर गांव जनेतपुर मोड़ के पास पहुंच तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान एक कार अचानक सामने से आ गई।
विज्ञापन


कार को बचाने के लिए उसने जोरदार ब्रेक लगाया। इससे कैंटर डिवाइडर की ओर हो गया। इस कारण कैंटर पलट गया। हादसे में कैंटर और इंजन वाला भाग अलग हो गया। गनीमत रही कि कैंटर चालक करनैल सिंह व क्लीनर बाल-बाल बच गए। अमोनिया गैस कंपनी डेराबस्सी के मालिक राकेश भार्गव ने बताया कि उनकी कंपनी अमोनिया गैस सप्लाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार क्रेनों की मदद से कैंटर को उठाया 

ammonia gas leak in lalru, many people affected
ammonia gas leak
15 टन लिक्विड अमोनिया गैस थी कैंटर में
कंपनी के मालिक राकेश भार्गव ने बताया कि एक कैंटर में करीब 15 टन लिक्विड अमोनिया गैस होती है। जो कोल्ड स्टोरों, आइस फैक्टरियों में प्रयोग होती है। उन्होंने बताया कि एक गैस कैंटर की कीमत कई लाख होती है। उन्होंने बताया कि कैंटर पलटने से उसके मेनवॉल में थोड़ी लीकेज जरूर हुई, लेकिन तीनों टैंकरों में मास्क व सेफ्टी किट होने से लीकेज बंद कर दी गई थी। लीकेज वाली जगह पर पीओपी व व्हाइट सीमेंट लगाकर गीला कपड़ा लपेट दिया गया था। 

चार क्रेनों की मदद से कैंटर को उठाया 
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस, टोल प्लाजा कर्मी व कंपनी मालिक व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए डेराबस्सी व लैहली स्टील स्ट्रीप्स कंपनी से एक-एक दमकल गाड़ी और टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। कैंटर को उठाने के लिए चार क्रेनों को बुलाना पड़ा। क्रेनों की मदद से कैंटर को उठाने में करीब चार घंटे लग गए।

हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे। दमकल विभाग डेराबस्सी के फायर अधिकारी मनजीत सिंह अनुसार रिसाव हो रही अमोनिया गैस पर समय रहते काबू कर लिया गया था, नहीं तो गैस का असर बढ़ने पर परिणाम घातक हो सकते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed