{"_id":"5867d3a54f1c1b047feebe85","slug":"amitabh-bachhan-golden-temple-amritsar-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अबकी बरस बिग बी कराएंगे श्री अखंड पाठ, देखिए कौन-कौन वेटिंग में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बरस बिग बी कराएंगे श्री अखंड पाठ, देखिए कौन-कौन वेटिंग में?
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 01 Jan 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
अबकी बरस बिग बी कराएंगे श्री अखंड पाठ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हरिमंदिर साहिब में श्री अखंड साहिब जी का पाठ आप अगर करवाना चाहते हैं तो वर्ष 2020 तक इंतजार करना होगा। श्री अखंड साहिब की बुकिंग करीब 73 हजार चल रही है। इस वेटिंग में बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर पंजाबी फिल्मों के हरभजन मान जैसे नामचीन कलाकार हैं।
चार दिन पहले सिने स्टार सुनील शैट्टी की फैमिली ने भी श्री अखंड पाठ के लिए बुकिंग करवाई है। अमिताभ बच्चन की बुकिंग तीन साल पहले की है और उनका नंबर 2017 में आएगा। अब की जाने वाली बुकिंग के लिए श्री अखंड पाठ की तिथि वर्ष 2020 के बाद मिलेगी।
वर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर देश-विदेश से श्री हरिमंदिर साहिब में श्री अखंड साहिब जी के पाठ के लिए करीब सौ बुकिंग आई। इसके पहले श्री अखंड साहिब जी के पाठ के लिए वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। अमर उजाला से बातचीत में श्री अखंड पाठ बुकिंग के इंचार्ज भाई लाल सिंह कहते हैें कि वैसे तो श्री हरिमंदिर साहिब के परिक्रमा में अलग-अलग स्थानों पर रोजाना पचास से अधिक श्री अखंड पाठ होते हैं।

हरभजन मान, सुनील शेट्टी भी वेटिंग लिस्ट में
Golden Temple, Amritsar
नववर्ष के आगमन पर बुकिंग के लिए ज्यादा श्रद्धालु आवेदन करते हैं। इस समय 2020 तक अखंड पाठ के लिए वेटिंग चल रहा है। जो नई बुकिंग होगी उनको वर्ष 2020 के बाद की तारीख दी जा रही है। इसके साथ देश-विदेश से ऑनलाइन बुकिंग होती है।
इसके लिए जो मापदंड है उसे पूरा करना पड़ता है। श्री अखंड पाठ रखवाने वाले के तरफ से अरदास की जाती है। लंगर सेवा में योगदान डालने वाले की सेवा कबूल की जाती है।
श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
शनिवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने जहां श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका वहीं नए वर्ष की सुबह देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब स्थित सूचना केंद्र प्रभारी सरदार गुरबचन सिंह ने कहा कि नववर्ष को लेकर सारे इंतजाम पुख्ता है। श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर लंगर की सेवा के इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।