{"_id":"5b2e8ea24f1c1b614d8b7e53","slug":"amita-sharma-was-the-first-runner-up-in-misses-india-indonesia-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया इंडोनेशिया प्रतियोगिता में करनाल की अमिता शर्मा रहीं प्रथम रनरअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया इंडोनेशिया प्रतियोगिता में करनाल की अमिता शर्मा रहीं प्रथम रनरअप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमिता शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल की बेटी अमिता शर्मा ने इंडोनेशिया में आयोजित मिसेज इंडिया इंडोनेशिया प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें प्रथम रनरअप का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय मूल की शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लेम ग्लैक्सी संस्था ने किया था। इस प्रतियोगिता में अमिता शर्मा ने भारतीय परिवेश में अपनी बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित की जिसके बल पर वह 15 प्रतियोगियों में से पहले 8 में पहुंची और बाद में बेहतरीन तीन शादीशुदा महिलाओं में चयनित होकर प्रतियोगिता की प्रथम रनरअप बनी।
गौरतलब है कि करनाल की बेटी अमिता शर्मा लगभग 15 वर्ष पहले इंडोनेशिया में जाकर बस गई थी और वहां एक उच्च विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही है। उनके पति राकेश शर्मा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मल्टीनेशनल कंपनी इडोरामा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अमिता शर्मा के पिता महेंद्र नाथ शर्मा प्रथम श्रेणी के सेवानिवृत अधिकारी हैं और उनकी लिखी कविताओं की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. सुजाता शर्मा करनाल में ही कार्यरत है और हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में ब्रांड अंबेसडर की भूमिका निभा रही हैं।
इसके अलावा, वह दिव्यांग बच्चों के लिये भी एक आसरा है और पिछले कई वर्षों से दिव्यांगों के लिये संस्थान चला रही हैं। करनाल की बेटी अमिता शर्मा की संगीत एवं गायन कला में भी विशेष रूचि है। यू-ट्यूब पर उनके गाए गीत अच्छी प्रशंसा बटोर रहे हैं। उनमें बचपन से ही बेहतरीन प्रतिभा थी, टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में तबकी बेहतरीन अदाकारा नरगिस ने अमिता शर्मा को बेस्ट चाइल्ड एक्टर के एवार्ड से भी सम्मानित किया था। भारत व इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में भी अमिता शर्मा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।