{"_id":"58307e1a4f1c1b39299005c3","slug":"amit-shah-visit-between-demonstration-question-on-visit-expanse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बीच अमित शाह का दौरा, आयोजन खर्च पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बीच अमित शाह का दौरा, आयोजन खर्च पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सरकार नोटबंदी कर बैंकों से लिमिट में पैसा निकालने का आदेश जारी कर जनता को परेशान कर रही है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह के जालंधर आगमन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह राशि भारतीय जनता पार्टी नहीं खर्च करेगी बल्कि इसका बोझ आम वर्करों व नेताओं पर डाला जा रहा है। भाजपा के महासचिव मनजीत सिंह राय, प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा, जिला प्रधान रमेश शर्मा, भाजपा के मीडिया सेल के विक्रांत शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बूथ सम्मेलन में करीब डेढ़ लाख लोग शरीक होने के लिए रविवार को जालंधर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए एक लाख 80 हजार वर्ग फीट एरिया में पंडाल तैयार किया गया है और अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं। भाजपा के 23 विधानसभा हलकों में चार हजार बूथ हैं और हरेक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता हैं, इस तरह से बूथों से ही करीब 40 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलों के प्रधान, मंडल प्रधान, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी भी आ रहे हैं। सम्मेलन पर हो रहे खर्च के सवाल पर महासचिव मंजीत सिंह राय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व नेता एक परिवार हैं और वह इस कार्यक्रम पर पैसा खर्च कर रहे हैं, जिसकी जितनी क्षमता है वह पैसा दे रहा है।
राय ने साफ किया कि भाजपा का प्रदेश कार्यालय व जिला कार्यालय इस सम्मेलन पर एक भी पैसा खर्च नहीं करेगा, इस कार्यक्रम पर जो पैसा खर्च होगा वह वर्करों व कार्यकर्ताओं का होगा।