फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा में अमित शाह का बड़ा दांव

Sun, 17 Aug 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Aug 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Rally in Jind, Haryana

मिशन हरियाणा को पूरा करने निकली भाजपा अमित शाह की जींद रैली में विपक्षी दलों को करारा झटका देकर अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी संख्या में दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल कर यह संदेश दिया है कि हरियाणा विधानसभा में दो विधायकों की संख्या वाली भाजपा की हैसियत अब दमदार हो गई है।

रैली में नेताओं ने यह संकेत भी दिए हैं कि यदि हजकां के साथ भाजपा का गठबंधन टूटता है तो भाजपा दूसरे नेताओं के सहारे इस नुकसान की भरपाई पूरी कर लेगी। मिशन हरियाणा पर निकली भाजपा को जींद रैली के बाद कांग्रेस की काट के लिए उन्हीं की पार्टी से एक बड़ा अस्त्र मिल गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस को 40 साल अपनी मेहनत से सींचने वाले बीरेंद्र सिंह को भाजपा अब कांग्रेस के खिलाफ उतारेगी। एक सप्ताह में दूसरे दलों को दो झटके देने के बाद भाजपा ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई के लिए तैयार भाजपा

Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा में अमित शाह के दौरे के बाद सियासत गर्मा गई है। जो बात जींद की रैली में अमित शाह ने नहीं कही, वह भाजपा के दूसरे नेताओं ने कह दी। मतलब साफ है कि यदि गठबंधन टूटता है तो भाजपा उसकी भरपाई के लिए भी तैयार है। हरियाणा के सह प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने यह कहा है कि हरियाणा से कलह खत्म करने का समय आ गया है।

कलह से उन्होंने मतलब कांग्रेस, लोकदल और हजकां को बताया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सात सीटों पर भारी जीत और हजकां की सभी दो सीटों पर हार के बाद से ही गठबंधन पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए थे। अब गठबंधन को खत्म करने के स्पष्ट संदेश डॉ. अनिल जैन ने दे दिए हैं।

हरियाणा में बने नए समीकरण
कांग्रेस में रहकर मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले बीरेंद्र सिंह को शाह ने अपने पाले में लेकर बड़ा दांव खेला है। बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा के खिलाफ पहले पार्टी में लड़ाई लड़ी, जब बात नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण बना दिए। अब बीरेंद्र सिंह के जनाधार को भाजपा कब, कहां और कैसे इस्तेमाल करेगी, यह तस्वीर कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगी। जिस क्षेत्र में शाह ने यह रैली की है। बांगर के इस क्षेत्र में बीरेंद्र सिंह की खासी हैसियत है।

अब भगवा रंग में रंगना होगा बीरेंद्र को

Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हालांकि 40 साल तक कांग्रेस की विचारधारा में रमने के बाद बीरेंद्र सिंह के लिए भाजपा के भगवा रंग को आत्मसात करना आसान नहीं होगा, लेकिन शाह ने हरियाणा के एक बड़े जाट नेता को अपने साथ जोड़ लिया है। अब बारी भाजपा की है कि वह बीरेंद्र सिंह के कितने समर्थकों को टिकट देने को तैयार होगी।

हालांकि कांग्रेस में भी अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए बीरेंद्र सिंह ने लंबी लड़ाई लड़ी है। जहां तक सवाल मुख्यमंत्री बनने का है। बीरेंद्र सिंह पहले भी कह चुके हैं कि जब तक वे राजनीति में हैं, तब तक उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं टूटेगा।

कुनबा बढ़ने से बढ़ा हौसला
अमित शाह के दो दिन के दौरे में भाजपा का कुनबा तेजी से बढ़ा है। लोकसभा चुनाव से पहले भी यह कुनबा बढ़ा था। लगातार हो रहे इजाफे से भाजपा अति उत्साहित है। हरियाणा विधानसभा में मौजूदा दो विधायकों वाली भाजपा अब प्रदेश में 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुख्यमंत्री की सीट पर नजरें गड़ाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed