फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amit from jammu have won Harley Davidson

जम्मू के अमित ने जीती हार्ले डेविडसन

Sun, 05 Jan 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
amit from jammu have won Harley Davidson

डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल में न्यू ईयर शॉपिंग बोनांजा का लकी ड्रा निकाला गया। इसमें जम्मू के अमित ने यह जैकपॉट जीता। अमित को 5.91 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन बाइक दी जाएगी।

विज्ञापन


बीती 1 दिसंबर, 2013 को शुरू हुए आयोजन का समापन शनिवार को लकी ड्रॉ के विजेता के नाम की घोषणा के साथ हुआ।

इस मेगा ड्रॉ में हिस्सा लेने का मौका मॉल में 5000 रुपए या इससे ज्यादा रकम की खरीदारी करने वालों को दिया गया था। विजेता के नाम की पर्ची 1000 से भी ज्यादा वाउचर्स वाले डिब्बे से डीएलएफ सिटी सेंटर की मॉल मैनेजर कैरोलीन डंगवाल ने निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ डीटी सिनेमा के मैनेजर अमित कुमार सिंह, डिप्टी मैनेजर रोहित भारद्वाज भी मौजूद थे।

जैकपॉट जीतने वाले जम्मू के बिजनेसमैन 39 वर्षीय अमित मगोत्रा ने फोन पर बताया कि वे पीजीआई अपने किसी रिश्तेदार को देखने आए थे।

इस दौरान वे पहली बार आईटी पार्क स्थित डीएलएफ सिटी सेंटर में घूमने गए और शॉपिंग की। मेगा ड्रॉ के दौरान डीटी सिनेमा मूवी वाउचर्स, हार्ले डेविडसन टी-शर्ट्स के अलावा 25,000 रुपए तक कैश बैक ऑफर भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed