हरियाणवी छोरे से हुआ प्यार तो सोनीपत आ पहुंची अमेरिकी युवती, बोलीं- भारत के लोग बहुत अच्छे हैं
- बली कुतुबपुर के अमित व एश्लिन दोनों सोशल एक्टिविस्ट, मार्च में गांव आ गई थीं
- सगाई कर चुके शादी का इंतजार, गांव में भैंसों को नहला रहीं, घरेलू काम भी कर रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले देसी छोरे अमित सरोहा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुए प्यार को परवान चढ़ाने के लिए सात समंदर पार अमेरिका के फ्लोरिडा से एश्लिन एलिजाबेथ युवक के गांव पहुंच गईं। लॉकडाउन से चंद दिन पहले एश्लिन यहां आई थीं और उसकी अमित के साथ सगाई हो गई। लेकिन सगाई के बाद शादी की राह में लॉकडाउन रोड़ा बन हुआ है और दोनों की शादी अटकी।
एश्लिन घर में रहकर जहां भैंसों को नहलाती हैं तो घरेलू काम में हाथ बंटाती हैं, क्योंकि उसे अमित के साथ ही हरियाणवी संस्कृति पसंद आ गई है। दोनों लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जल्द शादी कर सकें। बली कुतुबपुर के रहने वाले अमित सरोहा की दोस्ती 2018 में फेसबुक पर अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एश्लिन एलिजाबेथ से हुई।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 11 जिलों में 36 नए पॉजिटिव, 29 हुए ठीक, प्रदेश में 964 पीड़ित, सिरसा कोरोना मुक्त
दोनों ही सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर काम करते हैं। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों बाद प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन अमित अमेरिका नहीं जा सकता था तो एश्लिन ने खुद ही भारत आने का फैसला किया। लॉकडाउन से पहले एश्लिन भारत आ गईं और दोनों की शादी की तैयारी चल रही थी कि लॉकडाउन हो गया।
दोनों की लॉकडाउन में सगाई जरूर हो गई लेकिन शादी के लिए दोनों ने लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने का फैसला किया। अमित ने बताया कि अमेरिका से भारत पहुंची एश्लिन को भी हरियाणवी कल्चर खूब पसंद आ रहा है। लॉकडाउन की वजह से एश्लिन गांव में ही रह रही हैं।
एश्लिन गांव में रहकर सारे काम कर रही हैं। वह भैंसों के नहलाने से लेकर रसोई के काम भी कर रही हैं। दोनों के बीच प्यार के बाद शादी के लिए सात समंदर पार से एश्लिन के आने का पता चलने पर क्षेत्र में दोनों के चर्चे हैं।
मैं भारत पहली बार आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मैं काफी खुश हूं और लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही हूं जिसके बाद अमित से शादी करूंगी। एश्लिन एलिजाबेथ, फ्लोरिडा (अमेरिका)