{"_id":"5bbedd52867a55284559d886","slug":"america-return-nri-dead-body-found-in-chandigarh-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः होटल के कमरे में मिला अमेरिका से आए एनआरआई का शव, पास में शराब की बोतलें थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः होटल के कमरे में मिला अमेरिका से आए एनआरआई का शव, पास में शराब की बोतलें थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से लौटकर चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित होटल ऑरेंज में ठहरे एक एनआरआई का शव कमरे में मिलने से होटल प्रशासन में हड़कंप मच गया, पुलिस भी हैरान है। एनआरआई को बेड से नीचे पड़ा देखकर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर कर्मियों सहित सेक्टर-36 थाने से पुलिसकर्मी तुरंत होटल पहुंचे तो होटल कर्मियों ने कमरा नंबर-106 में एनआरआई के बेड से नीचे पड़े होने की सूचना दी।
पुलिसकर्मी जब कमरे में दाखिल हुए तो एनआरआई को बेड से नीचे गिरा हुआ फर्श पर पाया। पास में शराब की कई खाली और एक आधी खाली बोतल पड़ी मिली। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफ कराने के साथ एनआरआई को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डाक्टरी जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नया गांव के शिवालिक विहार निवासी चरणदीप सिंह के रूप में हुई है।
होटल प्रबंधन ने अपने रिकॉर्ड की जांच कर पुलिस को बताया कि चरणदीप सिंह होटल के कमरा नंबर 106 में बीते महीने की 17 तारीख से ठहरे हुए थे। वह न तो खुद कमरे से बाहर निकलते थे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति उनसे मिलने होटल आता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। पारिवारिक सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

पत्नी के साथ अमेरिका में रहता था
dead body
- फोटो : demo pic
पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में रहता था। वहां वह एक कंपनी में काम करता था और भारत आता-जाता रहता था। उन्होंने पुलिस को यह बात बताकर चौंका दिया कि उनका बेटा चरणदीप सिंह घर पर महज एक-दो दिन ही ठहरता था। वह ज्यादातर होटल में ही रहता था।
पुलिस जांच में पता लगा कि चरणदीप कुछ समय पहले ही अमेरिका से भारत लौटा था और उसके बाद 17 अक्तूबर से होटल में ठहरा था। पुलिस ने मौके की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद लेकर कई नमूने भी जुटाए। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चरणदीप सिंह ने शराब का अधिक सेवन किया है।
इसी कारण उसके कमरे से शराब की कई खाली बोतलें और एक-दो अधूरी आधी बोतलें बरामद हुई हैं। लेकिन उसकी मौत के कारण क्या रहे, इस संबंध में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ बता सकेगी। चरणदीप सिंह शराब के अलावा किसी अन्य नशे का सेवन भी करता था या नहीं, इस बाबत पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कह पाने की बात कही। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।