{"_id":"6265b1478843f33cdc2ee4c9","slug":"amenities-are-available-for-shopping-happiness-is-still-free-shivani-didi-chandigarh-news-pkl4486447197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं की होती है खरीदारी, खुशियां आज भी मुफ्त:शिवानी दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं की होती है खरीदारी, खुशियां आज भी मुफ्त:शिवानी दीदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सुविधाओं की खरीदारी होती है लेकिन खुशियां आज भी मुफ्त हैं। यह शब्द टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहे।
उन्होंने कहा कि हमारा औरा और हमारी ऊर्जा उस इत्र की तरह होती है जिसे हम रोज स्वेच्छा से लगाते हैं। इत्र का चुनाव हमारा होता है लेकिन इसका प्रभाव आसपास के लोगों पर पड़ता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारा औरा साफ रहे। इससे हम स्वयं को हर परिस्थिति में स्थिर रखकर अन्य लोगों को भी संभाल सकते हैं।
इस दौरान पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासक ने कहा कि यह संस्था दुनिया के लिए ईश्वरी कार्य कर रही है। सभी ब्रह्माकुमारी बहनें अपने हाथ में धर्म ध्वजा लेकर पूरी दुनिया में घूम रही हैं। यह दुनिया को संदेश देती हैं कि भगवान पर विश्वास रख कर कार्य करें जीवन में कभी कोई गलती नहीं होगी।
विज्ञापन
हम बदलें तब बदलेगा परिवार का माहौल
शिवानी दीदी ने बताया कि जीवन में भावनात्मक प्रदूषण और नकारात्मक माहौल हम खुद बनाते हैं और उसी में रहते हैं। हमारी नकारात्मक ऊर्जा का सीधा असर हमारे परिवार पर पड़ता है। ध्यान रखिए जो हमारे परिवार का माहौल है वह हमारी वजह से है। परिवार के माहौल को बदलने के लिए हमें स्वयं को बदलना जरूरी है।