{"_id":"5c31727f501d6ae05293008ae9b6d5ec","slug":"ambulence-driver-strike-warning-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स माफ करो, नहीं तो एंबुलेंस नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स माफ करो, नहीं तो एंबुलेंस नहीं चलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 04 Feb 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालकों ने टैक्स बढ़ाने का विरोध करते हुए प्रदेश भर में एंबुलेंस न चलाने और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई परिसर में बने सिविल सर्जन कार्यालय की पार्किंग में हरियाणा वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एंबुलेंस चालकों ने बैठक की।
एसोसिएशन के जिला उपप्रधान रामनिवास ने कहा कि सरकार ने 15 सितंबर को हड़ताल पर गए चालकों को आश्वासन दिया कि टैक्स माफ कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है।
बैठक में एंबुलेंस चालकों ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार ने एंबुलेंस पर टैक्स बढ़ाने के साथ ही वर्ष 2011 से ब्याज समेत वसूली के निर्देश दिए हैं।
बैठक में तय किया गया है कि टैक्स वापस नहीं लेने की सूरत में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही एनसीआर के एंबुलेंस चालक भी 8 जनवरी को एक साथ हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन