फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambulance van and car collision at housing board intersection

हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर एंबुलेंस वैन और कार में टक्कर

Tue, 29 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ambulance van and car collision at housing board intersection
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर सोमवार देर शाम उत्तराखंड नंबर की एक एंबुलेंस वैन और चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तराखंड की एंबुलेंस यूपी से एक बीमार मरीज को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-32 जा रही थी। दुर्घटना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर एंबुलेंस ने तुरंत मरीज को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन इसी बीच कुछ ही समय में एंबुलेंस वैन के ड्राइवर नदीम और ऑल्टो कार ड्राइवर संजय दोनों गाड़ियों के चालक का आपसी समझौता हो जाने के कारण किसी ने भी पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है। इस टक्कर में हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही लेकिन वहां पर मौजूद पीसीआर ट्रैफिक और मनीमाजरा पुलिस कर्मचारियों ने यातायात को सुचारु करने में पूरी मदद की और कुछ ही समय में दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को पहले की तरह से सुचारु बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed