{"_id":"8ead01f9562d3645388a7f015f4a6f76","slug":"ambulance-operators-have-announced-strike-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस ऑपरेटरों ने किया हड़ताल का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस ऑपरेटरों ने किया हड़ताल का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के निजी एंबुलेंस ऑपरेटर 14 सितंबर रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। एंबुलेंस ऑपरेटरों ने बीती सात सितंबर को सरकार को चेताया था कि अगर पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स माफ करने की मांग नहीं मानी गई तो एंबुलेंस ऑपरेटर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
ऑल हरियाणा प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह और सुमित ठाकुर ने सोमवार को पुलिस लाइन के सामने सड़क पर ही प्रेस वार्ता कर हड़ताल का ऐलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज रात 12 बजे से हरियाणा प्रदेश व दिल्ली एनसीआर में निजी एंबुलेंस नहीं चलेंगी। सरकार ने अनदेखी की है इसी कारण ऑपरेटरों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में एंबुलेंस ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे। कोई एंबुलेंस नहीं चलेगी। हड़ताल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बीते सप्ताह सभी जिलों का दौरा कर एंबुलेंस ऑपरेटरों से संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि वह पीजीटी टैक्स माफ करवाने की मांग को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, ओएसडी व भाजपा नेताओं से मिल चुके हैं। उन्हें हर बार आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक पीजीटी टैक्स माफ करने की घोषणा लागू नहीं की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने दावा करते हुए बताया कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 7 से 8 हजार एंबुलेंस है। सभी 14 सितंबर रात 12 बजे से चलानी बंद कर दी जाएंगी। निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार की ओर से आज तक एंबुलेंस ऑपरेटरों को इस पीजीटी टैक्स की जानकारी तक नहीं दी गई कि यह टैक्स किस लिए लिया जाता है।
ऑपरेटरों का कहना है कि एंबुलेंस आपरेटर पुराने व नये पीजीटी टैक्स को भरने की स्थिति में नहीं है। इसलिए सरकार पुराने व नए पीजीटी टैक्स भी माफ करने की घोषणा को लागू करे और हर जिले में इसके लिखित आदेश अधिकारियों को जारी किए जाएं।