फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambulance and Brezza collide at Light Point, five injured

लाइट प्वाइंट पर एंबुलेंस और ब्रेजा में टक्कर, पांच घायल

Sun, 05 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ambulance and Brezza collide at Light Point, five injured
चंडीगढ़। सेक्टर-36/37 लाइट प्वाइंट पर शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक एंबुलेंस और ब्रेजा कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस ने सड़क पर तीन बार पलटी खाई। हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस के ड्राइवर मनदीप सिंह ने बताया कि इलाज के लिए वह एक महिला को नाभा से पीजीआई लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस का सायरन भी बज रहा था लेकिन लाइट प्वाइंट पर ब्रेजा कार से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के थोड़ी देर बाद ब्रेजा चालक युवती के पिता मौके पर पहुंच गए और युवती और उसके साथ बैठी महिला को दूसरी कार से घर भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सेक्टर-16 के अस्पताल लेकर गई। एंबुलेंस ड्राइवर मनदीप और साथ बैठे व्यक्ति के ज्यादा चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस स्पीड में थी, जबकि ब्रेजा कार चालक युवती लाइटें क्रॉस कर रही थी, इसी बीच हादसा हो गया। एंबुलेंस से जिस महिला को पीजीआई लेकर जा रहे थे, उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed