फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambika soni major exposure in captain amrinder singh rally

अंबिका सोनी ने बताया, अब लोगों तक कैसे पहुंचेगी कांग्रेस?

Tue, 15 Dec 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 15 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
ambika soni major exposure in captain amrinder singh rally

बठिंडा में कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली में पहुंची अंबिका सोनी ने लोगों तक पहुंच बनाने के कांग्रेस के नए तरीके का खुलासा किया। उन्होंनें बताया कि पार्टी सूबे में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक साधू सिंह धर्मसोत की अगुवाई में एक नई टीम का गठन कर सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंच करेगी।

विज्ञापन


इसके तहत कांग्रेस लोगों को अपना ऐजंडा भी बताएगी। उन्होंने अपील की कि आगामी 2017 में पंजाब को अकाली भाजपा से मुक्ति दिलाने के लोग कांग्रेस का साथ दें। सोनी ने कहा कि बादलों ने अपने होटलों को जाने वाली सड़कों को तो अच्छे से बनवा है, लेकिन प्रदेश की सड़कों की हालत बहुत खस्ता है। इसके चलते आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार बनने पर बादलों की ओर से पंजाब को पहुंचाए नुकसान का बदला लिया जाएगा। लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मंच पर बैठी कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप को अपील करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन कर ले, लेकिन जिसके नाम के पीछे बादल लगता हो उसके साथ कभी भी कांग्रेस गठबंधन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि सूबे में कपास की फसल को सफेद मक्खी ने नहीं नीली मक्खी ने खाया है। उन्होंने कीटनाशक घोटाले पर सीधे तौर कृषि मंत्री तोता सिंह और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया।


लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की इस पहली रैली में लोग खुद चलकर आए हैं न कि दिहाड़ी पर लाए गए हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में अकालियों से लोगों को बचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed