फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambala shooter Sarabjot Singh wins gold medal in Asian Games 2023

Asian Games 2023: किसान के बेटे का कमाल, अंबाला के सरबजोत ने सोने पर साधा निशाना, टीम इवेंट में चीन को हराया

Thu, 28 Sep 2023 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

मैच के आखिरी समय में भारत और चीन अंकों में एक साथ चल रहे थे। अंतिम समय में भारतीय टीम से सरबजोत सिंह ने अहम और सटीक निशाना साधा, जिसके चलते भारत एक अंक से चीन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन
Ambala shooter Sarabjot Singh wins gold medal in Asian Games 2023
10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के छात्रों का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला जारी है। बुधवार को शूटिंग में ओलंपियन मनु भाकर के स्वर्ण पदक जीतने के बाद गुरुवार को शूटिंग में एक और पदक भारत की झोली में आया। इस बार सरबजोत सिंह ने टीम इवेंट में अर्जुन चीमा और शिवा नरवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के दीन गांव के रहने वाले सरबजोत सिंह बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता किसान हैं। उनके पदक जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


भारतीय निशानेबाजी टीम ने चीन की टीम को कड़ी टक्कर दी। मैच के आखिरी समय में भारत और चीन अंकों में एक साथ चल रहे थे। अंतिम समय में भारतीय टीम से सरबजोत सिंह ने अहम और सटीक निशाना साधा, जिसके चलते भारत एक अंक से चीन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


चीन को दूसरे स्थान के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, वियतनाम की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 19वीं एशियन गेम्स का आयोजन चीन में किया जा रहा है। इसमें भारतीय टीम में शहर के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशानेबाजी के खिलाड़ियों में जोश

19वीं एशियन गेम्स में निशानेबाजी में लगातार मेडल जीतने पर सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज के निशानेबाजी कोच और प्रोफेसर अमनिंदर मान ने बताया कि कॉलेज पिछले कुछ सालों से भारत की निशानेबाजी महिला एवं पुरुष दोनों को बेहतरीन शूटिंग के खिलाड़ी उपलब्ध करवा रहा है। इसी वजह से भारत को पदक प्राप्त हो रहे हैं। यह कॉलेज के साथ शहर के लिए गर्व की बात है।

सरबजोत सिंह जीत चुके हैं कई पदक

डीएवी कॉलेज बीए प्रथम वर्ष के छात्र सरबजोत सिंह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वह कई पदक जीत चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर एयर पिस्टल इवेंट के माहिर खिलाड़ियों में सरबजोत का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed