{"_id":"aac1d87964e34a24184eec0d2c922a62","slug":"amarnath-yatra-devotees-welcome-back-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-45 के गौशाला में गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-45 के गौशाला में गूंजा हर हर महादेव
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-45 के गोशाला में बुधवार को गौरीशंकर सेवादल के सेवादारों और इसके पदाधिकारियों का ढोल बजाकर भव्य स्वागत हुआ। भक्त हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
सेवादल का भंडारा का जत्था बुधवार सुबह बालटाल और पंचतरणी से भंडारा की सेवा कर लौट आया है। गौरी शंकर सेवादल के उपाध्यक्ष रमेश कुमार निक्कू और प्रवक्ता अवनीस बंसल ने बताया कि बालटाल और पंचतरणी में गौरी शंकर सेवादल चंडीगढ़ की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारा लगाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
भंडारा के लिए 45 सेवादार और 10 पदाधिकारी साथ गए थे। 28 जून से भंडारा शुरू हुआ था। जत्था 17 जून को गया था जत्था।
उन्होंने बताया कि भंडारा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने चार अगस्त तक की परमिशन दी थी। वहां से जत्था लौट आया है। ''रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि पंचतरणी में शेड का कुछ सामान वहीं छोड़ दिया है।
विज्ञापन
कुछ सामान श्री नगर में स्टोर किया गया है। राशन का सामान वहीं जरूरतमंदों में बांट दिया है। वहां से ढंड से बचने के जिसमें रजाई, कंबल, गददा गैस चूल्हा आदि लेकर वापस आ गए हैं।
एंबूलेंस भी वापस आ गया है। स्वागत के लिए गौरी शंकर सेवादल के प्रधान सुनील कुमार, चेयरमैन अजय गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।