पंजाब की राजनीति में नवाज शरीफ की एंट्री: राजा वड़िंग ने पीएम मोदी के साथ वाली फोटो की पोस्ट, कैप्टन पर साधा निशाना
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पंजाब की राजनीति में एंट्री हो गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह इमरान खान व कमर जावेद बाजवा को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू को निशाना बनाते रहे हैं लेकिन इस बार परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएम मोदी के साथ नवाज शरीफ की फोटो पोस्ट कर उन पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी को आठ पन्नों का पत्र भी लिखा था। इसमें कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी से सिद्धू को लेकर की गई कैप्टन की शिकायत मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को नागवार गुजरी है।
कैप्टन ने सोनिया गांधी को भेजे पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू के पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलने का जिक्र किया था और उन्हें पाक समर्थक करार दिया था। अब बुधवार को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गले मिलने और हाथ मिलाने की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कर कैप्टन को जवाब दिया और लिखा कि आपके नए बन रहे साथी की तस्वीरें साझा कर रहा हूं।
मंत्री परगट सिंह ने भी साधा निशाना
परगट ने कैप्टन की ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ पार्टी के नाम पर ही सवाल उठा दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह कैसी विडंबना है कि कैप्टन की नई पार्टी न तो पंजाबियों के लिए है, न ही लोगों के लिए और न ही यह कांग्रेस है। परगट ने अपने इस ट्वीट में कैप्टन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस, राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस और पंजाब यूथ कांग्रेस को भी टैग किया है। इस तरह परगट ने कैप्टन के अलग पार्टी बनाने पर अपना एतराज जताया है।
सीएम रहते वड़िंग से बिगड़ चुके थे कैप्टन के रिश्ते
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कैप्टन के संबंधों में उन दिनों खटास आ गई थी जब वड़िंग ने कैप्टन से परिवहन मंत्री का पद मांगा था। कैप्टन ने राजा वड़िंग को अपने मंत्रिमंडल में मंत्री नहीं बनाया। बाद में वड़िंग हर मौके पर कैप्टन की नीतियों की खुली आलोचना करते रहे। कैप्टन को ताजा जवाब के साथ ही वड़िंग ने नवजोत सिद्धू के साथ अपनी निकटता का प्रदर्शन भी कर दिया है।
Dear @capt_amarinder Sahab,
— Amarinder Singh Raja (@RajaBrar_INC) November 2, 2021
In ur letter to Hon’ble Congress President u cited @INCPunjab Chief Sardar @sherryontopp ‘Hugging’ Pak Army Chief & Pak PM as ur reason to leave the party
As U now r ‘Seat Sharing’ with Anti Farmer BJP
Here r few pictures of ur new found BumChums👇🏼 pic.twitter.com/f7HwphxcQW