फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Samvad program was highly appreciated by the people

अमर उजाला संवाद: एक सुनहरे पंजाब की दिखी तस्वीर, क्लिक कर देखें कार्यक्रम की चुनिंदा फोटो

Tue, 08 Aug 2023 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 09:45 PM IST
सार

पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समय की जरूरत है। पंजाब खुशहाल सूबा है और पूरे देश का पेट भरता रहा है। यहां के लोगों का विदेश में डंका बजता है और पंजाब सरकार ने अपना विजन इस कार्यक्रम के जरिये जनता के समक्ष रखा है और काफी सकारात्मक कदम है।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad program was highly appreciated by the people
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे मेहमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद पंजाब जैसे कार्यक्रम समय की जरूरत है। इसमें जिस तरह से एक्सपर्ट और सीएम भगवंत मान ने पंजाब को लेकर अपना विजन रखा है, उससे पंजाब के सुनहरे भविष्य की तस्वीर बोलती है। यह कहना था उन नामचीन लोगों का जो संवाद में हिस्सा लेकर लौटे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समय की जरूरत है। पंजाब खुशहाल सूबा है और पूरे देश का पेट भरता रहा है। यहां के लोगों का विदेश में डंका बजता है और पंजाब सरकार ने अपना विजन इस कार्यक्रम के जरिये जनता के समक्ष रखा है और काफी सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा का कहना है कि सीएम भगवंत मान का सूबे को लेकर विजन साफ है, जिस तरह से बेबाकी से उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर उत्तर दिया है और तस्वीर पेश की है, वह काबिलेतारीफ है।



पंजाब में राजस्व बढ़ रहा है और आंकड़े इसके गवाह हैं। पहले राजस्व सत्ताधारी नेताओं के घर में जाता था लेकिन अब जनता पर खर्च हो रहा है। पंजाब में किसानी को लेकर शिक्षा को लेकर जो संवाद में सुनने को मिला, वह काफी फायदेमंद था।



पीपीआर ग्रुप के एमडी राजन चोपड़ा का कहना है कि पंजाब का व्यापारी व रियल इस्टेट सेक्टर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है और इस तरह से कार्यक्रम में वित्त मंत्री हरपाल चीमा व सीएम मान ने जो व्यापारियों के लिए बात की है, वह काफी सकारात्मक है। 



पंजाब में राजस्व भी बढ़ रहा है। कुल मिलाकर काफी कुछ सीखने को मिला और यह दिल पर छाप छोड़ गया है। इलेक्ट्रिक ट्रेडर्ज एसोसिएशन के प्रधान ज्वाय मलिक गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अजय कुंद्रा का कहना है कि संवाद से काफी कुछ सीखने को मिला है और नई सोच भी पैदा हुई है। 



काफी विद्वान लोगों के विचार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी हुआ है। खेल उद्योग संघ के रविंदर धीर व फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन के प्रधान नरिंदर सग्गू का कहना है कि बड़े-बडे़ कारपोरेट घरानों के विचार से काफी सीखने को मिला है। डयूक कंपनी के कोमल जैन व हरपाल चीमा की सोच से काफी प्रभावित हुए हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed