फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Painting Competition Prize Distribution on 1 September

अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को 1 सितंबर को मिलेंगे पुरस्कार, इस हफ्ते ये है थीम

Wed, 28 Aug 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 28 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Painting Competition Prize Distribution on 1 September
पेटिंग प्रतियोगिता - फोटो : फाइल फोटो
अमर उजाला की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार 1 सितंबर को सुबह 12 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। हर हफ्ते दोनों कैटेगिरी के चयनित टॉप-3 विद्यार्थियों को अमर उजाला के सेक्टर नौ स्थित दफ्तर में पुरस्कार व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस दिन कुल 29 स्टूडेंट्स को सम्मान मिलेगा। इस प्रतियोगिता का मकसद आर्ट्स के स्टूडेंट्स को एक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। यह प्रतियोगिता हर हफ्ते आयोजित होगी। हर हफ्ते नया थीम होगा। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस हफ्ते इस थीम पर भेजे पेंटिंग
इस हफ्ते पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम ‘चंडीगढ़ में मेरी पसंदीदा जगह’ रखी गई है। शहर में स्टूडेंट्स की कोई भी फेवरेट जगह हो सकती है। इनमें स्कूल, खेल का मैदान, पार्क, अपना सेक्टर, मार्केट, टूरिस्ट प्लेस, चंडीगढ़ की हरियाली या शहर की कोई बिल्डिंग। इसमें ट्राइसिटी के किसी भी स्कूल के छठी से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


पेंटिंग पर स्टूडेंट का नाम, क्लास, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर और घर का पता साफ-साफ लिखा होना चाहिए। अधूरी जानकारी वाली पेंटिंग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो थीम से हटकर पेंटिंग होंगी, उन्हें खारिज कर दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव आर्ट्स एक्सपर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स को पेंटिंग शुक्रवार शाम पांच बजे तक अमर उजाला के दफ्तर में भेजनी होगी। इस थीम के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटिंग भेजने का पता
अमर उजाला एससीओ नंबर 34-37, सेक्टर-9 डी, चंडीगढ़

5 अगस्त को चयनित विद्यार्थियों के नाम
पहली प्रतियोगिता में कोई कैटेगिरी नहीं थी। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के अतिरिक्त दो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया था। पहले स्थान पर सेक्टर नौ स्थित कार्मल कान्वेंट हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा यशिता सिंह, दूसरे स्थान पर अंबाला कैंट के केवी नंबर 4 के 11वीं के स्टूडेंट निकेत कुमार, तीसरे स्थान पर राजपुरा के गांव गदापुर के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जसकरण सिंह, सांत्वना पुरस्कार सेक्टर 27 बी स्थित भवन विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा साक्षी शर्मा व अंबाला कैंट के केवी नंबर चार के नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली यशिका वर्मा है।

12 अगस्त को चयनित विद्यार्थियों के नाम
पहली कैटेगिरी में पहले स्थान पर जीएमएसएसएस 8 बी की छात्रा गौरी मैती, दूसरे स्थान पर सेक्टर 38 स्थित श्री गुरु हरिकिशन माडल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा एंजल, तीसरे स्थान पर सेक्टर 28 बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की छठी बी की छात्रा तनवी खुराना रही हैं। दूसरी कैटेगिरी में जीएमएसएसएस 35 डी की 12वीं कक्षा की छात्रा तरूषी को पहला, जीएमएसएसएस 8 बी छात्रा ईशा को दूसरा स्थान, जीएमएसएसएस 8 बी के छात्र शिवम गुलाटी को तीसरा स्थान मिला।

19 अगस्त को चयनित विद्यार्थियों के नाम
पहली कैटेगिरी में सेक्टर-22डी स्थित शिशु निकेतन मॉडस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मान्या भार्गव को पहला, सेक्टर-38 डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा मनकीरत कौर को दूसरा, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के छठी-ए की छात्रा स्नेहा सागर को तीसरा स्थान मिला। दूसरी कैटेगिरी में जीएमएसएसएस 8बी के 11वीं कक्षा के छात्र शिवम गुलाटी को पहला, सेक्टर-38डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के नौवी कक्षा के छात्रा संजना को दूसरा, सेक्टर-47बी स्थित माउंट कार्मल स्कूल की नौवीं की छात्रा उषा किरन ने तीसरा पुरस्कार मिला है।

26 अगस्त को चयनित विद्यार्थियों के नाम
पहली कैटेगिरी में सेक्टर-47 बी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा रितिशा सिन्हा, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्व हितकारी स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा स्नेहा बंसल को दूसरा, सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 8वीं ए की छात्रा निधि को तीसरा स्थान मिला। दूसरी कैटेगिरी में जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा के छात्र शिवम गुलाटी पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा की छात्रा सिमरन व तीसरे स्थान पर सेक्टर 35डी स्थित एसजीजीएस स्कूल के 11वीं के छात्र गुरकीरत सिंह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed