{"_id":"70bb83badc5965128ea5979ac909a76c","slug":"amar-ujala-msme-haryana-conclave-2016-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME कॉन्क्लेव 19 फरवरी को, 'मेक इन हरियाणा' पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME कॉन्क्लेव 19 फरवरी को, 'मेक इन हरियाणा' पर होगी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला 19 फरवरी को चंडीगढ़ में एमएसएमई कॉन्क्लेव कराने जा रहा है। इसमें मेक इन हरियाणा पर और एमएसएमई वर्तमान-भविष्य पर मंथन होगा। इस अवसर पर होने वाले पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता हरियाणा के वित्त व उद्योगमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे।
विज्ञापन
‘हरियाणा में एमएसएमई सेक्टर का वर्तमान और भविष्य-उपलब्धियां और चुनौतियां’ विषय पर होने वाले इस डिस्कशन के पैनल में पीएचडी चैंबर्स, सीआईआई (नॉर्थ), आईएसबी मोहाली और हरियाणा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। अमर उजाला के संपादक इसके सूत्रधार होंगे।
विज्ञापन
यह डिस्कशन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले एमएसएमई उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार की 11 श्रेणियों में अमर उजाला एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पांच विशेष श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इन अवार्ड के लिए बड़ी संख्या में अमर उजाला को आवेदन मिले थे। इनमें से विशेष ज्यूरी ने नामों का चयन किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उद्यमियों को यह सम्मान प्रदान करेंगे।
एमएसएमई अवार्ड जिन 11 श्रेणियों में दिए जाएंगे, उनमें लाइट इंजीनियरिंग, लेदर एंड फुटवेयर, टिंबर एंड वुड, ऑटो स्टील पार्ट्स, मेटल वर्क, एग्रो एंड प्रोसेसिंग, गार्मेंट्स और हैंडलूम, साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स, स्टार्ट अप, कैमिकल एंड फार्मा तथा अन्य शामिल हैं।
पांच स्पेशल अवार्ड भी इस कॉन्क्लेव में दिए जाएंगे, जिनमें मोस्ट इनोवेटिव एमएसएमई, मोस्ट टेक्नोसेवी एमएसएमई, बेस्ट एमएसएमई फॉर सीएसआर तथा बेस्ट ग्रीन एमएसएमई अवार्ड शामिल हैं।