फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala MD Tanmay Maheshwari said Punjab Samvad is beginning of golden era

Amar Ujala Samvad 2023: प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी बोले- पंजाब संवाद स्वर्णिम युग की शुरुआत

Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
सार

अमर उजाला संवाद पंजाब कार्यक्रम में अतिथियों को विशेष सम्मान दिया गया। सोमवार सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात रिजेंसी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुद्धि हिम्स के संस्थापक आचार्य मनीष और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मोहाली के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल को सम्मानित किया। वहीं, अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने करतार एग्रो के एमडी मनप्रीत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Amar Ujala MD Tanmay Maheshwari said Punjab Samvad is beginning of golden era
सीएम भगवंत मान का स्वागत करते अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि पंजाब-संवाद एक स्वर्णिम युग का सपना दिखता है। तन्मय माहेश्वरी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित होटल हयात रिजेंसी में आयोजित अमर उजाला संवाद पंजाब के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमर उजाला और पंजाब का यह अटूट रिश्ता 20 जुलाई 1999 से शुरू हुआ था। यह शुरूआत चंडीगढ़ एडिशन से हुई। इसके बाद 2000 में जालंधर, 2005 में जम्मू और धर्मशाला, 2014 में रोहतक, 2018 में हिसार, 2019 में करनाल और 2022 में शिमला संस्करण का प्रारंभ हुआ। इन सभी संस्करणों से अमर उजाला का उत्तर भारत से एक अटूट रिश्ता बना। 
विज्ञापन


खासकर पंजाब अमर उजाला के माथे पर एक तिलक का काम करता है। अमर उजाला अगर आज देश का अग्रणी मीडिया है तो यह सब आप सब के प्यार से मुमकिन हो पाया है। उन्होंने देश के लिए पंजाब के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि चाहे वो लाला लाजपत राय हों, शहीद भगत सिंह या सुखदेव हों। हजारों मिट्टी के मतवालों ने अपना जीवन देश के नाम कर दिया। पंजाब पूरे देश का अन्नदाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब की कृषि क्षेत्र में प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और खेल पर प्रकाश डाला। अमर उजाला संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि इस संयुक्त प्रयास से हम प्रगति का एक नया दौर देखेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि श्री नानक जी रखियो लाज, किसी दे न होईए मोहताज, सानु बस तेरी ही आस, सदगुरु रखना चरणां दे पास। तन्मय माहेश्वरी ने संवाद में पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सीएम भगवंत मान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संवाद में इन्हें मिला सम्मान

अमर उजाला संवाद पंजाब कार्यक्रम में अतिथियों को विशेष सम्मान दिया गया। सोमवार सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात रिजेंसी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुद्धि हिम्स के संस्थापक आचार्य मनीष और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मोहाली के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल को सम्मानित किया। वहीं, अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने करतार एग्रो के एमडी मनप्रीत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

बैंड की धुन और गुलाब की खुशबू ने किया अतिथियों को अभिभूत

अतिथियों के आगमन पर पंजाब पुलिस का बैंड विशेष धुन बजा रहा था, वहीं दूसरी तरफ प्रवेश द्वार पर अतिथियों को गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया जा रहा था। हर तरफ एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। सभी की जुबां पर अमर उजाला संवाद की चर्चा थी। हर किसी को कार्यक्रम शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था।

सभागार की कुर्सियां कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भर चुकी थीं। अतिथि दीर्घा कार्यक्रम की सफलता बयां कर रही थी। कार्यक्रम में होने वाले अलग-अलग सत्रों में शामिल होने के लिए लोग अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ पधारे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन के साथ ही कार्यक्रम का आगाज हुआ और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गुंजायमान हो गया।

एक के बाद एक सवालों पर भगवंत मान का चुटीले अंदाज में जवाब देना दर्शकों को कार्यक्रम से बांधने में सफल साबित हो रहा था। व्यंग्य और हल्के अंदाज के बीच गंभीर मुद्दे पर चर्चा छिड़ना कार्यक्रम को लगातार नया मोड़ दे रहा था। गंभीर सवालों पर जहां सभागार में सन्नाटा हो जा रहा था, वहीं भगवंत मान के चुटीले अंदाज में दिए जाने वाले जवाब पर दर्शक ठहाके भी लगा रहे थे।

हर उम्र के लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में हर वर्ग और उम्र के लोगों का जमावड़ा नजर आया। युवा जहां स्टार्टअप और करियर से जुड़ी जानकारी के लिए आए थे। वहीं बुजुर्गों ने विकास के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया था। महिलाओं ने काफी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। पहला सेशन खत्म होने पर भगवंत मान के साथ सेल्फी लेने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। दूसरे सत्र के अतिथि रमेश अय्यर ने राग यमन में जब गीत गुनगुनाए तो पूरा माहौल मनोरंजन हो गया।

अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा

गोपाल शर्मा पटियाला ने कहा कि वह वर्षों से अमर उजाला से जुड़े हैं। पहली बार ऐसा कार्यक्रम देखा है। एक मंच पर लगभग विकास के हर पहलू पर चर्चा हुई है। बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि कार्यक्रम में ऐसा लग रहा है कि जैसे हम किसी पारिवारिक आयोजन में आए हैं। प्रो. जागृति ने कहा कि हमारी पूरी टीम कार्यक्रम में शामिल हुई। वाकई पूरा कार्यक्रम जबरदस्त रहा। अमनदीप सिंह का कहना है कि कार्यक्रम में विकास के सटीक मुद्दों पर चर्चा हुई। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed