अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का आगाज: बनें आजादी के जश्न का हिस्सा, प्रतियोगिताओं में जीतें इनाम
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मलेन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है और परिणाम 20 अगस्त को घोषित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धीरे-धीरे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिए आप आजादी के जश्न में शामिल हों और देशप्रेम के साथ-साथ अपना हुनर भी दिखाएं। इस मुकाबले के मुख्य प्रायोजक पीपी ज्वेलर्स सेक्टर-22, चंडीगढ़ और सह प्रायोजक अमरटैक्स ग्रुप पंचकूला और आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेज और अन्य सहयोगी संस्थान दून इंटरनेशनल स्कूल मोहाली, अशोका टैक्सटाइल्स मोहाली, खालसा कॉलेज, मोहाली, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल मोहाली, सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला, नरूलाज 9/11 पंचकूला, दीपक टैक्सटाइल्स चंडीगढ़, बंसल सलेक्शन चंडीगढ़, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल चंडीगढ़ हैं।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मलेन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है और परिणाम 20 अगस्त को घोषित होंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - 94631-97446
बनें इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा
फैंसी ड्रेस: वीरों को नन्हों का सलाम
यदि आपका बच्चा 8 साल तक की आयु का है तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे।
ड्राइंग कंपीटीशन: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखे होने चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
लेखन प्रतियोगिता: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
कलम उठाइए और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध व कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विषय ‘मेरा सैनिक मेरा अभिमान’ पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
परिवार संग गाएं जन-गण-मन: 15 अगस्त के सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो 94631-97446 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे कि राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई फोटोग्राफ्स ही स्वीकार की जाएंगी।
जानिए कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार-पत्र में घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।
काव्य कैफे में गूंजेंगी देशप्रेम से भरी कविताएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से आयोजित कवि सम्मलेन का आयोजन 14 अगस्त की शाम 8 बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ‘अमर उजाला’ के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
- डॉ. हरिओम पंवार
- पद्मश्री सुनील जोगी
- सुदीप भोला
- विनीत चौहान
- मुमताज नसीम
- सुमनेश सुमन