फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala impact, Central Library Employees Job will Continue

अमर उजाला इंपैक्टः लाइब्रेरी से निष्कासित 9 कर्मियों को मिली खुशखबरी, नौकरी पर बने रहेंगे

Fri, 08 Nov 2019 02:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 08 Nov 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
amar ujala impact, Central Library Employees Job will Continue
सेंट्रल लाइब्रेरी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-34 स्थित साउथ डिविजनल स्टेट लाइब्रेरी से बुधवार को निकाले गए ग्रुप-डी के नौ कांट्रेक्ट कर्मचारियों को फिर से बहाल कर दिया गया है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने इसके लिए लिखित में आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें इनकी मौजूद शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही वापस रखा जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन नई होने वाली भर्ती में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए ऊपर से आदेश हैं। बता दें कि बुधवार को इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इसके बाद वीरवार सुबह जब कर्मचारी लाइब्रेरी पहुंचे तो उनकी रजिस्टर पर हाजिरी भी ली गई। इससे अब ग्रुप-डी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


क्या था मामला
सेक्टर-34 की स्टेट लाइब्रेरी में 10 साल से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे ग्रुप-डी कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए बुधवार को निकाल दिया गया। इसमें सफाई कर्मचारी और चपरासी शामिल थे। कर्मचारियों को कहा गया कि डीएचई ने नया पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ग्रुप-डी कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइब्रेरी में कार्यरत 9 कर्मचारियों ने 10वीं पास नहीं की थी। जिसके कारण बुधवार को सुबह काम पर आए तो बायोमैट्रिक मशीन ने उनकी हाजिरी स्वीकार नहीं की। हालांकि मंगलवार को सभी कर्मचारी घर जाते समय बायोमैट्रिक मशीन में पंच करके गए थे। वहां कार्यरत अन्य कर्मचारियों से पता चला कि 9 ग्रुप-डी कर्मचारियों को निकाल दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed