{"_id":"176cba9981a33b8cbd63ba02df2bacf5","slug":"amar-ujala-impact-baricade-removal-from-pgi-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर पर करीब आया PGI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर पर करीब आया PGI
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के सेक्टर-11 की ओर बने गेट के सामने वाले कट को ट्रैफिक पुलिस की ओर से खोल दिया गया है। इससे मरीजों और पीजीआई के कर्मचारियों व डाक्टरों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
सेक्टर 11, 9, 10, 8, 7 व पंचकूला से आने वाले मरीजों ने राउंड अबाउट न जाकर सीधे कट से पीजीआई में एंट्री मारी। इस गेट से काफी मरीजों के अंदर जाने से सुबह के समय राउंड अबाउट के आसपास जाम भी नहीं लगा।
विज्ञापन
सेक्टर-11 की तरफ जाम लगने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कट को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। कट बंद होने से मरीजों को पीजीआई राउंड अबाउट से घूमकर संस्थान में दाखिल होना पड़ता था। अमर उजाला के मंगलवार के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
सेक्टर-11 से दवा खरीदने वालों को आ रही थी परेशानी
सेक्टर 11 में कई केमिस्ट शॉप हैं। यहां पर दवाएं सस्ती मिलती हैं। न्यू ओपीडी व नेहरू हास्पिटल में दाखिल मरीजों के परिजन अक्सर दवाएं खरीदने के लिए सेक्टर-11 की तरफ आते थे, लेकिन बैरिकेड लगने से दिक्कतें शुरू हो गई थीं।
यदि परिजन दवा खरीदने मार्केट में पहुंच जाते थे तो वापस लौटना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता था। लौटने के लिए उन्हें पीजीआई के राउंड अबाउट से आना पड़ता था।
यही नहीं पीजीआई में आने वाले कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जो स्टाफ ओपीडी में काम करता है और वह सेक्टर 11 के गेट से एंट्री करता है तो उसके लिए भी परेशानी बढ़ गई थी।