{"_id":"fb625b0963f07595808e592f928abd96","slug":"amar-ujala-foundation-sponsered-wrestler-sarita-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने पूरा किया पहलवान सरिता का ख्वाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने पूरा किया पहलवान सरिता का ख्वाब
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की स्पांसरशिप में खेलने वाली पहलवान सरिता मोर एशिया चैंपियनशिप में दम दिखाएगी। चैंपियनशिप थाइलैंड में 17-21 फरवरी तक होगी। इसके लिए सरिता तैयारी में जुटी है। इससे पहले जूनियर एशिया चैंपियनशिप में सरिता देश को मेडल दिला चुकी है।
विज्ञापन
सोनीपत के बरौदा गांव की सरिता ने कुश्ती में बहुत कम उम्र में अपने आपको देश की श्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार कर लिया। अमर उजाला फाउंडेशन के स्पांसरशिप में खेलने वाली सरिता देश को मेडल दिलाने के लिए निडानी के अखाड़े में खूब पसीना बहाती हैं। इसका ही नतीजा है कि अब उसका चयन एशिया चैंपियनशिप में हुआ है।
विज्ञापन
इसमें शामिल होने के लिए वह 15 फरवरी को रवाना होगी। सरिता ने वर्ष 2015 में लगातार कई मेडल जीते। उसने मंगोलिया में खेली गई जूनियर एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
कजाकिस्तान कप में सिल्वर मेडल जीता और अपने ही देश में नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल झटका। इनके सहारे ही सरिता को एशिया चैंपियनशिप का टिकट दिया गया। सरिता कहती हैं कि वह अपने देश के लोगों को उम्मीद को नहीं टूटने देगी और गोल्ड पर नजर जमाए हुए है।
अमर उजाला फाउंडेशन से मिल रहा सहारा
सरिता कहती हैं कि उसको प्रोत्साहित करने में अमर उजाला फाउंडेशन से भरपूर सहयोग मिल रहा है और किसी तरह की परेशानी नहीं है। फिलहाल तैयारी में जुटी हूं और कोशिश करूंगी की देशवासियों को मेरे प्रदर्शन से निराशा न हो।
साक्षी और विनेश समेत पांच अन्य भी खेलेगी
एशिया चैंपियनशिप में सरिता मोर के अलावा रोहतक की साक्षी मलिक, भिवानी की विनेश फौगाट, मनिता, ममता, प्रियंका भी दम दिखातीं हुई नजर आएंगी।