फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala foundation programme for chandigarh females

‘धनलक्ष्मी’ बनने का आखिरी अवसर आज, महिला हैं तो आप भी करवाएं रजिस्ट्रेशन

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation programme for chandigarh females
- फोटो : File Photo
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से सोमवार, 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित अमारा होटल में होगा। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में घरेलू वित्तीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा स्वरोजगार के संबंध में दी जाने वाली जानकारी और प्रतियोगिताएं होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8699032100 पर सुबह 10 से सायं 5 बजे तक ली जा सकती है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिलाएं और युवतियां 24 अप्रैल को दोपहर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। बता दें कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को दोपहर तक आखिरी अवसर है। 
विज्ञापन


होंगी प्रतियोगिताएं, मिलेंगे पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान संगीत, खेल और तंबोला आदि प्रतियोगिताओं में युवतियों और महिलाओं को पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। पुरस्कार में 24 कैरेट सोने के सिक्के के अलावा अन्य कई इनाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ले सकतीं हैं भाग
इसमें 12वीं पास योग्यता धारक और 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं ही भाग ले सकेंगी। जबकि पुरूष और बच्चों का प्रवेश निषेध रहेगा।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में केवल पहले रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं और युवतियों को ही शामिल किया जाएगा।  इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 98786-92446 पर अपना नाम, शिक्षा और उम्र एसएमएस अथवा व्हाट्सएप कर 24 अप्रैल को दोपहर तक पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed