फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Book Fair in Prade Ground, Chandigarh

चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में अमर उजाला का बुक फेयर शुरू

Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Book Fair in Prade Ground, Chandigarh

अमर उजाला, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की संयुक्त पहल से बुक फेयर एंड क्रिसमस कार्निवल शुक्रवार को शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसका विधिवत उद्घाटन सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 10:00 बजे हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने किया। इस 10 दिवसीय फेयर के पहले दिन हजारों की तादात में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


पुस्तक मेले में हिंदी और अंग्रेजी के कई लेखकों की किताबें मौजूद हैं। बिग एफएम इस फेयर का रेडियो पार्टनर जबकि जी पंजाबी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकेंगे स्टूडेंट्स

Amar Ujala Book Fair in Prade Ground, Chandigarh

इस बुक फेयर में देश के कई जाने-माने प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं। यहां आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजिज और स्वामी परमानंद ग्रुप ऑफ कॉलेजिज के स्टॉल भी है। इसमें स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग के कोर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजिज के चेयरमैन अंशु कटारिया ने बताया कि फेयर में आने वाले विद्यार्थी जानकारी के साथ-साथ ढाई लाख की छात्रवृत्ति का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए 1800-3000-388 पर मिस कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

शुक्रवार को भी कई छात्रों ने इस में रजिस्ट्रेशन कराया। लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा 28 दिसंबर को बुक फेयर में ही की जाएगी। इसके अलावा एक लकी विजेता को टैब भी दिया जाएगा।

बुक फेयर में यह स्टॉल्स होंगे

Amar Ujala Book Fair in Prade Ground, Chandigarh

बुक फेयर में अमर उजाला सफलता, साहित्य अकादमी, राजकमल प्रकाशन, वी एंड एस पब्लिशर्स, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजा पॉकेट बुक्स, राजपाल एंड संस, पुस्तक महल, नीता मेहता ग्रुप, सागी पब्लिकेशंस के स्टॉल लगे हैं।

इसके अलावा वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स, पदम बुक्स, मुक्ता बुक्स, दीप बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स, सावन किरपाल रूहानी मिशन, संत कबीर ट्रस्ट, ओशो दर्शन, आर्य समाज, स्टूडेंट बुक सेंटर, क्लासिक बुक सेंटर भी फेयर में मौजूद हैं।

इन पब्लिकेशंस के साथ-साथ ऋषभ बुक सर्विस, बिग बुक्स बाजार, तनिशा बुक डिपो, आधारशिला प्रकाशन, आधार प्रकाशन, पंचकूला, फ्रेगरेंस ऑफ मास्टर, ग्रोलियर एजुकेशन, मास्टर क्रिएशन, योगदा सत्संग, स्मार्ट बुक इंडिया, पंजाबी इस्लामिक पब्लिकेशन, माया एकेडमी, संस्कृत एकेडमी, चंडीगढ़, यूनिस्टार, खान स्टडी ग्रुप पाठकों के लिए उपलब्ध हैं। इसमें ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के भी स्टॉल भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed