{"_id":"5d40a2108ebc3e6cb713cae0","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-event-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधा का सम्मान, खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधा का सम्मान, खिले बच्चों के चेहरे
Wed, 31 Jul 2019 02:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं के कुल 19 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल, एचएसवीपी के इस्टेट ऑफिसर (ईओ) आशुतोष राजन, नगर निगम के पूर्व ईओ ओपी सिहाग, ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर श्याम सुंदर और प्रिंसिपल निरंजना चटर्जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्रों के साथ उनके अभिभावक और मेंटर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने मेधावी छात्रों की हौसलाअफजाई की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दृढ़ निश्चय और लगन हो तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। छात्र जीवन में आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। छात्र योजना बनाकर पढ़ाई करें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाएं।
विज्ञापन
सफलता हर हाल में आपके कदम चूमेगी। मंच से विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देने के साथ अतिथियों ने अमर उजाला के इस प्रयास की भी काफी सराहना की। कहा कि मेधावी बच्चों के सम्मान से उन्हें प्रेरणा और नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया।