फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Baisakhi Special Event

'बैसाखी मुटियारां दी' देखने के लिए कल पहुंचे टैगोर

Sat, 12 Apr 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Baisakhi Special Event
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम 13 अप्रैल को टैगोर थियेटर में आयोजित किया जा रहा है। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। बिग एफएम रेडियो इस कार्यक्रम का पार्टर है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेडीशनल सॉन्ग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे। साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में दिन दोपहर तीन बजे तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें विजेता को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गत 9 अप्रैल को सेक्टर 23 के बाल भवन में ऑडिशन लिए गए थे। कार्यक्रम को उमा महाजन और शैली तनेजा को-ऑडिनेट कर रही हैं।  कार्यक्रम को लेकर रुपांतरण क्लब की महिलाएं और अन्य प्रतिभागी काफी उत्साहित हैं। आजकल कार्यक्रम की रिहर्सल चल रही है। किसी ने अपनी सहेलियों के साथ ग्रुप बनाया है, तो किसी ने अपनी भाभी और ननद के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed