फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujal and Qaumi Ekta Week

सरहद के पार प्यार का संदेश भेजेंगे बच्चे

Sat, 23 Nov 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Nov 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujal and Qaumi Ekta Week

सरहद के पार प्यार का संदेश बच्चों से बेहतर भला कौन दे सकता है। शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित द ट्रिब्यून मॉडल स्कूल के करीब 200 से अधिक बच्चों ने पाकिस्तानी बच्चों और सैनिकों के लिए शांति से भरे संदेश लिखे कार्ड तैयार किए है।

विज्ञापन


अमर उजाला और समाज सेवी संस्था युवसत्ता के सहयोग से कौमी एकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चों ने देश की सरहद पर तैनात सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए पोस्ट कार्ड तैयार किए है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा ने किया। द ट्रिब्यून स्कूल प्रिंसिपल वंदना शुक्ला ने भी बच्चों को कौमी एकता सप्ताह के महत्व के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचे गांधीवादी प्रोफेसर एमिरेट्स ओपी जोशी द्वारा तैयार 43 फीट की गांधी के जीवन को दर्शाती खास पेंटिंग को बच्चों काफी उत्साह के साथ देखा।


प्रमोद ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-8 डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाहौर) में बच्चों द्वारा तैयार 1000 ग्रीटिंग कार्ड पाकिस्तान जाने वाले पीयू प्रोफेसर मनजीत सिंह और प्रो.मोहम्मद खालिद को सौंपे जाएंगे।

दोनों शिक्षक चंडीगढ़ के बच्चों के शांति संदेश को लेकर लाहौर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed