{"_id":"5bdcbf2abdec2269796a9b3d","slug":"always-taught-incorrect-history-in-the-country-says-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में हमेशा से ही पढ़ाया गया गलत इतिहास : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में हमेशा से ही पढ़ाया गया गलत इतिहास : अनिल विज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
Anil vij
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी विधार्थियों को देश के लिए बलिदान हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, महाराणा प्रताप जैसे वीरों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश मे हमेशा से ही गलत इतिहास पढ़ाया गया है।
विज्ञापन
देश में लंबे समय से विदेशी ताकतों ने इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है। हमें पढ़ाया गया अकबर दी ग्रेट जबकि हमें पढ़ना चाहिए महाराणा प्रताप दी ग्रेट। महाराणा प्रताप ग्रेट थे जिन्होंने देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया था। ऐसे बहुत से वीर हैं, जिन्हें आजादी के बाद उन्हें उनका सही सम्मान और पहचान नहीं दी गई। विज आर्य समाज भवन में एबीवीपी द्वारा आयोजित नगर छात्र संघ सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन