फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Altercation increased between Congress and AAP after arrest of Sukhpal Khaira in Punjab

Punjab Politics: खैरा की गिरफ्तारी से क्या I.N.D.I.A में होगी खटपट? पंजाब में आप और कांग्रेस में रार तेज

Fri, 29 Sep 2023 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Sep 2023 12:17 AM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के बावजूद दोनों दलों के बीच तनातनी का माहौल है। सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस भड़क गई। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने आप पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Altercation increased between Congress and AAP after arrest of Sukhpal Khaira in Punjab
सुखपाल खैरा। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच ठन गई है। कांग्रेस और आप दोनों ही दल राष्ट्रीय स्तर पर बने I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन पंजाब में दोनों दलों के बीच चली आ रही खींचतान अब सड़क पर आने लगी है। एक तरफ कांग्रेस हाईकमान राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने के बाद पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का धरातल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। वहीं पंजाब में आप सरकार के रवैये ने गठबंधन का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को हाईकमान के फैसले का विरोध करने का मौका दे दिया है।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर व्यक्तिगत राय व्यक्त न करने का आदेश दिया था और हाईकमान के निर्देश के बाद पंजाब के नेताओं ने बीते कुछ दिनों से आप के खिलाफ चुप्पी भी साध ली थी लेकिन खैरा की गिरफ्तारी ने कांग्रेस नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर ला दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने अब खुलकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि खैरा के साथ जो कुछ हुआ है, उसके बारे में राज्यपाल को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि खैरा पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। पंजाब में इस समय जंगल राज शुरू हो चुका है और बदले की राजनीति चरम पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खैरा को आज आठ साल पुराने मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। सीनियर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारें सदा नहीं रहतीं। आपके तानाशाह गुंडाराज की सख्त आलोचना करता हूं। पंजाब कांग्रेस के सभी कैडर को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी की पूरी लीडरशिप और हर कार्यकर्ता के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं। सुखपाल सिंह खैरा की रिहाई के लिए हम डटकर लड़ाई लड़ेंगे।‘

प्रताप बाजवा गुरुवार को ही अपने विधानसभा क्षेत्र कादियां से चंडीगढ़ लौट आए और उन्होंने राजा वड़िंग समेत सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर खैरा के पक्ष में आवाज बुलंद करने का फैसला किया। कांग्रेस के इस रुख से यह साफ हो गया है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस और आप भले ही राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ दिखाई दें लेकिन पंजाब में दोनों दलों में सुलह के आसार कम हो गए हैं क्योंकि इस गठबंधन का कड़ा विरोध करते हुए प्रताप बाजवा को भी हाईकमान से सामने विरोध जताने की नई वजह मिल गई है।

पंजाब में कांग्रेस और आप की इस खींचतान का असर ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी पड़ सकता है क्योंकि पंजाब में आप सरकार इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुंदर शाम अरोड़ा को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में जेल भेज चुकी है। संगत सिंह गिलजियां, मनप्रीत सिंह बादल, भरत इंदर चहल पर केस दर्ज हो चुका है। वहीं विधायक सतकार कौर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा करीब एक दर्जन विधायकों के खिलाफ विजिलेंस की जांच जारी है। कुछ कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उनके खिलाफ भी पंजाब विजिलेंस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्याय नहीं करेंगे बर्दाश्त: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस गिरफ्तारी पर एतराज जताया है। छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार में खरगे ने एक बयान में कहा कि पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि, खरगे ने कहा कि उन्हें मामले की अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि वह बेंगलुरु में थे और एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। खड़गे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने इस पर विवरण मांगा है... अगर कोई अन्याय करता है तो वे लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर वे हमारे साथ अन्याय करेंगे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विजिलेंस के रडार पर कई पूर्व मंत्री

विजिलेंस ने गत सरकारों के समय में हुए कई घोटालों की फाइलें अभी खोली हुई हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम प्रमुख है। उनसे भी विजिलेंस ने तीन बार पूछताछ कर चुकी है। इसी तरह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा समेत कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा सिंचाई घोटाले में शिरोमणि अकाली दल के नेता जनमेजा सिंह सेखों व शरणजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी जांच चल रही है

रात को राघव चड्ढा को लेकर किया टवीट, सुबह हो गई गिरफ्तारी

सुखपाल सिंह खैरा ने बुधवार रात सोशल मीडिया में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी एक पोस्ट डाली थी। उसके कुछ घंटों बाद ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। इस पोस्ट में उन्होंने उस अंगूठी का जिक्र किया था, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी परणीति चोपड़ा को भेंट की। खैरा ने लिखा था कि उनकी आय से 10 गुना अधिक कीमत वाली अंगूठी उन्होंने पत्नी को दी है। कृपया वह बताएंगे कि वह इसे उपहार के रूप में देने मे कैसे कामयाब रहे। उन्होंने उनकी आईटीआर की कॉपी भी पोस्ट की। 

वडिंग समेत कई नेता पहुंचे खैरा के आवास

जैसे ही सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार हुई, उसके बाद कांग्रेस के सारे नेता एकजुट हो गए। कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने खैरा के परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरेासा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed