फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allocation of Rs 5,147 crore made for Railways in Punjab in Union Budget 2024

Budget 2024: पंजाब में 5,147 और हरियाणा में 3,383 करोड़ रुपये से होगा रेलवे का विकास, बनेंगे 30 अमृत स्टेशन

Thu, 25 Jul 2024 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 08:23 AM IST
सार

अंबाला मंडल के अधीन ही आठ रेल सेक्शनों पर लगभग 2,666.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रेल फाटक बंद करके रेलवे अंडर और ओवरब्रिज सहित अन्य सुख-सुविधाओं से सुसज्जित कार्य के लिए 143.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Allocation of Rs 5,147 crore made for Railways in Punjab in Union Budget 2024
Railways - फोटो : social media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए पंजाब में 5,147 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत 30 स्टेशनों का अमृत रेलवे स्टेशनों के रूप में विकास किया जाना है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 1,158 किलोमीटर के नए ट्रैक बनाने के लिए 12 परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है, जिनका काम 19,843 करोड़ रुपये में पूरा किया जाना है। वहीं, अंबाला मंडल के अधीन ही आठ रेल सेक्शनों पर लगभग 2,666.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रेल फाटक बंद करके रेलवे अंडर और ओवरब्रिज सहित अन्य सुख-सुविधाओं से सुसज्जित कार्य के लिए 143.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा में रेलवे ने विकास कार्यों के लिए 3,383 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें अकेले अंबाला मंडल को 2,809.88 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब में इन 30 को बनाएंगे अमृत स्टेशन

अमृत स्टेशनों में जिन 30 स्टेशनों को शामिल किया गया है, उनमें अबोहर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बयास, बठिंडा जंक्शन, धांदरी कलां, धूरी, फजिल्का, फिरोजपुर कैंट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर कैंट जंक्शन, जालंधर सिटी, कपूरथला, कोटकपूरा जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, मालेरकोटला, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, नंगल डैम, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी, पटियाला, फगवाड़ा जंक्शन, फिलौर जंक्शन, रूपनगर, संगरूर, मोहाली व सरहिंद स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 100% इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा

वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक 35 नए ट्रैक बनाए गए हैं। इसी तरह 163 किलोमीटर ट्रैक का इलेक्ट्रीफिकेशन काम पूरा हो गया है, जिससे पंजाब में अब 100 प्रतिशत इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा हो गया है। इसी तरह वर्ष 2014 से 366 रेलवे फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज भी बनाए गए हैं।

रेल सेक्शनों का होगा कायाकल्प

अंबाला मंडल के अधीन नई रेल लाइन नंगल डैम–तलवाड़ा के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन, भानुपली-बिलासपुर–बेरी रेल लाइन के लिए 1700 करोड़ रुपये और राजपुरा-बठिंडा दोहरीकरण को पूरा करने के लिए 99.98 करोड़ रुपये और लुधियाना-किलारायपुर लाइन के लिए 66.59 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed