फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alligation of former CM hooda on khattar government

खट्टर सरकार पर पूर्व सीएम हुड्डा का पलटवार

Fri, 19 Dec 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 Dec 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
alligation of former CM hooda on khattar government

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री खट्टर सरकार पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपनी नाकामियों का ठीकरा हम पर न फोड़े। उन्होंने कहा कि गड्ढे हमने नहीं खोदे, अब भाजपा सरकार गड्ढे खोद रही है।

विज्ञापन


हमने जो किया यदि भाजपा सरकार उसका रख रखाव भी कर ले तो हम उनके आभारी रहेंगे। किसान खाद के लिए परेशान हैं। पहले धान और कपास को पीटा अब गेहूं को भी डुबो देंगे। हरियाणा के किसानों का गन्ना छोड़कर यूपी का सस्ता गन्ना खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


हमने पेंशन को 300 से 1500 किया और यह पहली सरकार है जिसने पेंशन घटा दी है। यही नहीं कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। हुड्डा बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में चल रहे धार्मंतरण के मुद्दे पर पूछे गए सवाल को वह टाल गए। वहीं इस मौके पर मौजूद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, किसानों के लिए हरियाणा के साथ लोकसभा व राज्य सभा में यूरिया का मुद्दा उठा रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि यूरिया खाद की कमी के मामले में कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण आधारहीन एवं तथ्यों से परे है। पिछले साल के मुकाबले स्टॉक की कमी वर्तमान सीजन में मचे हा-हाकार का कारण नहीं है। दावा किया कि हकीकत यह है, अक्टूबर महीने में एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत उनकी सरकार के प्रयासों से पूरी हुई।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही जश्न में डूब गई, मंत्रियों की महत्वाकांक्षाएं टकराती रहीं। सरकार से लेकर प्रशासन तक ने किसानों की जरूरतों को अनदेखा किया गया। नवंबर में आवक 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले सिर्फ एक लाख 90 हजार मीट्रिक टन हो पाई। यही कमी दिसंबर में भी परेशानी बनी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गेहूं पर दिए जाने वाले बोनस को भी नाकाफी बताया है। साथ ही कहा कि प्रदेश में बिजली संकट भी बना हुआ है और बिजली के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। हालांकि हुड्डा ने किसानों के हक में आंदोलन आदि को लेकर पूछे गए सवाल पर यही कहा कि जब करेंगे तब बता देंगे।

कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, सभी फैसले जनहित में लिए गए थे। इस दौरान विधायक आनंद सिंह दांगी, शकुंतला खटक, श्रीकृष्ण हुड्डा, मेयर रेणु डाबला, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण मूर्ति हुड्डा, चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व विधायक संतकुमार आदि मौजूद रहे।


कांग्रेस में कोई किसी को इग्नोर नहीं कर सकता
हिसार व करनाल आदि जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके पोस्टर न लगने और नाम न लेने पर हुए हंगामे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह कल्चर नहीं है। जो भी कार्यकर्ता यह कर रहे हैं यह सही नहीं है। खुद के इग्नोर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कांग्रेस में कोई किसी को इग्नोर नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed